{"_id":"59a1ca394f1c1bed1d8b4a1e","slug":"101503775289-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल के लिए इमरजेंसी वार्ड कराया खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकाल के लिए इमरजेंसी वार्ड कराया खाली
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपातकाल के लिए इमरजेंसी वार्ड कराया खाली
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा के निर्देश के बाद शनिवार को सिविल अस्पताल में साफ-सफाई दिखी और कर्मचारी भी व्यस्त नजर आए। सफाई कर्मचारी वहां तक पहुंचे जहां कभी जाते तक नहीं थे, वहां भी साफ-सफाई नजर आई। इमरजेंसी वार्ड को भी खाली करवाकर साफ-सफाई की गई।
जिले में हाई अलर्ट के बाद सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया था। साफ-सफाई न मिलने पर डॉ. वर्मा ने कर्मचारियों व अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाते हुए अस्पताल की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए थे। सीएमओ के निर्देश के बाद शनिवार को अस्पताल में सभी कमरों की सफाई की गई। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कुछ मरीजों को मेल वार्ड में शिफ्ट कर दिया, वहीं बाकी मरीजों की हालत में थोड़ा सुधार देख छुट्टी दे दी। डॉक्टरों की मानें तो जिले में जारी हाई अलर्ट के दौरान किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी वार्ड को खाली कराया गया है।
सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी को देखते हुए साफ-सफाई करने के निर्देश दिए थे। हाई अलर्ट को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में दाखिल मरीजों को मेल वार्ड में दाखिल किया गया। कुछ मरीजों की तबीयत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन, पानीपत।