फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10 sub-divisions of 3 divisions caught 208 thefts, imposed a fine of 1.02 crores

3 डिविजन की 10 सब डिविजनों ने 15 घंटे में 534 किलोवॉट की 208 चोरी पकड़ी, लगाया 1.02 करोड़ का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
10 sub-divisions of 3 divisions caught 208 thefts, imposed a fine of 1.02 crores
गर्मी के मौसम में बढ़ते हुए ओवरलोड को देखते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पूरे प्रदेश में एक साथ बिजली चोरी के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया। जिले में बिजली निगम की तीनों डिविजनों ने सुबह 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक 208 बिजली चोरी पकड़ी हैं। इन पर मौके पर 534 किलोवाट का लोड चलता मिला। इन पर एक करोड़ दो लाख रुपये से भी ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। खास बात यह रही कि इस चोरी को पकड़ने के लिए निगम की पूरी टीम शामिल रही। अभियान में 1013 घरेलू, 63 कमर्शियल, 28 इंडस्ट्रियल समेत कुल 1673 कनेक्शन चेक किए गए हैं। इनमें से 176 घरों में, 29 कमर्शियल साइट पर और 3 इंडस्ट्रीज में बिजली चोरी पकड़ी गई हैं।
विज्ञापन

इनमें घरेलू कनेक्शनों पर 410 किलोवाट, कमर्शियल पर 110 किलोवाट और इंडस्ट्रीज पर 13.40 किलोवाट का लोड चोरी से चलता पकड़ा गया है। जिसकी एवज में घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं पर 47.78 लाख रुपये, कमर्शियल उपभोक्ताओं पर 49.63 लाख रुपये और इंडस्ट्रीज पर 5.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी पकड़ने के इस महाअभियान में सबसे ज्यादा बिजली चोरी के 84 केस सब अर्बन डिविजन में मिले हैं। यहां इसके बाद समलाखा डिविजन में 67 और सिटी डिविजन में 57 बिजली चोरी पकड़ी गई हैं।
विज्ञापन

10 सब डिविजनों में सबसे ज्यादा बिजली चोर इसराना में, दूसरे नंबर पर मॉडल टाउन में
सबसे ज्यादा बिजली चोरी सब अर्बन डिविजन की इसराना सब डिविजन में सामने आए हैं। यहां 43 बिजली चोरी पकड़ी गई हैं। यहां 39 घरेलू, 3 कमर्शियल व 1 इंडस्ट्री बिजली चोरी करते पाई गई। इसके बाद सिटी डिविजन के मॉडल टाउन सब डिविजन में 25 बिजली चोरी पकड़ी गई हैं। इनमें 24 घरेलू व एक कमर्शियल कैटेगरी शामिल रही। वहीं, सबसे कम केस समालखा सब डिविजन में केवल 12 मिले हैं। इनमें 11 घरेेलू व एक कमर्शियल केस शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की बड़ी कार्रवाई : एसई
बिजली निगम ने शुक्रवार को बिजली चोरी के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया। तीनों डिविजन के अंतर्गत सभी 10 सब डिविजन में सुबह 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक अभियान जारी रहा। इसमें कुल 208 बिजली चोरी के केस मिले। इन पर 534 केवी का लोड मिला। जिस पर इन पर 1 करोड़ दो लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। अब तक की निगम की एक दिन में की गई सबसे बड़ी कार्रवाई है।
जेएस नारा, एसई, बिजली निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed