फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1.50 lakh rupee and other material stolen from home

घर से 1.50 लाख रुपये नकदी और सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
1.50 lakh rupee and other material stolen from home
चोरों ने मॉडल टाउन में मेडिकल संसाधन खरीदने और बेचने का काम करने वाले युवक के कार्यालय का ताला तोड़कर 1.50 लाख रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कारद निवासी इकबाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेडिकल के उपकरण खरीदने और बेचने का काम करता है। एक सप्ताह पहले उसने मॉडल टाउन में कार्यालय खोला था। 12 नवंबर को वह अपना ऑफिस बंदकर घर चला गया था। 13 नवंबर की सुबह नौ बजे ऑफिस पहुंचा तो मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सामान की जांच की तो अलमारी से 1.50 लाख रुपये ,मोबाइल फोन, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर की हार्ड डिस्क गायब थी। इसके अलावा चोर बाथरुम से 10 टोंटी भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed