फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Working committee and light in-charge expressed confidence in Sukhbir Badal

वर्किंग कमेटी और हलका प्रभारियों ने सुखबीर बादल में जताया भरोसा

Sat, 13 Aug 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Working committee and light in-charge expressed confidence in Sukhbir Badal
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की वर्किंग कमेटी और हलके के प्रभारियों ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल को पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी के भीतर अनुशासन बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने के लिए अधिकृत कर दिया। इस दौरान सुखबीर ने हलके के प्रभारी और वर्किंग कमेटी की दो मैराथन मीटिंगों को अलग-अलग संबोधित किया।
विज्ञापन

इसमें पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। वरिष्ठ नेतृत्व ने भी सुखबीर बादल की अगुवाई में पूरा विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस समय पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं।
विज्ञापन

दोनों बैठकों में पार्टी नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए ठोस सुझाव भी दिए। सुखबीर बादल ने पार्टी नेताओं को आश्वासन दिया कि सभी सुझावों पर ध्यान दिया जाएगा और पार्टी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नही करेगी। सुखबीर बादल ने कहा पार्टी को मजबूत करने के मकसद से सभी विचारों को लागू किया जाएगा। अकाली दल हमेशा पंजाब और पंजाबियों को मजबूत करने के लिए काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ ने स्पष्ट किया कि झूंदा कमेटी की रिपोर्ट में नेतृत्व के बदलाव के बारे में नहीं कहा गया है। उन्होंने कहा कि कमेटी ने 42 सुझाव दिए हैं और उन पर विचार किया जा रहा है। अकाली दल को कमजोर करने के लिए अकाली दल अध्यक्ष को निशाना बनाने की साजिशें चल रही हैं, क्योंकि वह हमेशा क्षेत्रीय आकांक्षाओं की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहे हैं।

बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बलविंदर सिंह भूंदड़ और प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि पंजाबियों को आप सरकार की दिशाहीन नीतियों के कारण नुकसान हो रहा है, जिसने लोगों को उनके भाग्य पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हम किसान समुदाय को हुई पीड़ा के सामने चुप नही बैठेंगे, जिन्हें हाल ही में हुई बारिश के कारण फसल के नुकसान का और अपनी मूंग की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर बेचने के लिए कोई मुआवजा नहीं मिला है। पार्टी जल्द ही इस मकसद के लिए एक पार्टी कार्यक्त्रस्म लेकर आएगी। दोनों नेताओं ने पार्टी के सभी नेताओं और पदाधिकारियों से एसजीपीसी के कार्यक्त्रस्म का समर्थन करने का भी आग्रह किया ताकि 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिख बंदियों की रिहाई के लिए सभी जिला डिप्टी कमिनरों को ज्ञापन सौंपा जा सके, जिसे आजादी का अमृत महोत्वस के रूप में भी मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed