फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Workers should strengthen the party organization: Kumari Selja

पार्टी संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता : कुमारी सैलजा

Sat, 19 Sep 2026 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Workers should strengthen the party organization: Kumari Selja
बरवाला। बरवाला स्थित एक हॉल में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन के दौरान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जिला व ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। कुमारी सैलजा ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। बिजली, पानी, टूटी सड़कों व पुलों की समस्याओं से जनता परेशान होकर दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। अधिवेशन में पंचकूला विधायक चंद्र मोहन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय चौहान, बरवाला ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र शर्मा कामी, रायपुर रानी ब्लॉक अध्यक्ष कमालुद्दीन और गुरजीत सिंह बरवाला सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed