फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The face of government schools will change; old kitchens, toilets, and libraries will be renovated.

Panchkula News: सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, पुराने किचन-टॉयलेट और लाइब्रेरी का होगा जीर्णोद्धार

Sun, 20 Sep 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The face of government schools will change; old kitchens, toilets, and libraries will be renovated.
सेक्टर-6 स्कूल में शुरू हुआ कायाकल्प, खेल मैदान की जेसीबी से होगी लेवलिंग; बाउंड्रीवॉल के बाहर अतिक्रमण पर भी कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए शुरू किए गए कायाकल्प प्रोग्राम के तहत सेक्टर-6 स्थित सरकारी स्कूल में रेनोवेशन का काम शुरू हो गया है। स्कूल में पिछले 20 साल से बने चार टॉयलेट और मिड-डे मील किचन को तोड़कर नए बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार और खेल मैदान की लेवलिंग व सफाई कराई जाएगी।
स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि रेनोवेशन के पहले चरण में चार टॉयलेट और किचन का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। अगले डेढ़ महीने में स्कूल के ढांचे में बड़ा बदलाव नजर आएगा। प्ले ग्राउंड की जेसीबी से लेवलिंग और सफाई कराई जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को खेलने के लिए बेहतर मैदान मिल सके।
विज्ञापन


डीसी ने स्कूल का दौरा कर लिया सुविधाओं का जायजा
वीरवार को डीसी सतपाल शर्मा ने एसडीएम के साथ स्कूल का दौरा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने चल रहे रेनोवेशन कार्य की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाउंड्रीवॉल के बाहर अतिक्रमण की शिकायत
दौरे के दौरान सीनियर विद्यार्थियों ने स्कूल की बाउंड्रीवॉल के बाहर अतिक्रमण की शिकायत डीसी से की। प्रिंसिपल डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि डीसी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए स्थायी समाधान का आश्वासन दिया है। शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीवार से सटे बागवानी कचरे, मलबे और खड़ी गाड़ियों को हटा दिया। नगर निगम की टीम ने सामने बने मकानों में रह रहे लोगों को भी अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, बाउंड्रीवॉल के बाहर अवैध पार्किंग और अन्य अतिक्रमण से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही थी।

क्या-क्या होगा नया
20 साल पुराने चार टॉयलेट और मिड-डे मील किचन का पुनर्निर्माण।
स्कूल की लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार।
प्ले ग्राउंड की जेसीबी से लेवलिंग और सफाई।
रेनोवेशन के पहले चरण का काम डेढ़ महीने में पूरा करने का लक्ष्य।
विद्यार्थियों के लिए स्कूल परिसर में सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

अतिक्रमण पर भी एक्शन
बाउंड्रीवॉल के बाहर पड़ा बागवानी कचरा और मलबा हटाया गया।
खड़ी गाड़ियों और अवैध पार्किंग को हटाया गया।
डीसी सतपाल शर्मा ने स्थायी समाधान का आश्वासन दिया।
नगर निगम ने आसपास के लोगों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed