{"_id":"6aaeebcb5025449d4c090a7b","slug":"deep-potholes-on-the-kila-ghat-morni-village-road-risk-of-accidents-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-141578-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: किला घाट-मोरनी गांव सड़क पर गहरे गड्ढे, हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: किला घाट-मोरनी गांव सड़क पर गहरे गड्ढे, हादसों का खतरा
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी की सड़क की परत जगह-जगह उखड़ी, रात में दोपहिया वाहन चालकों के लिए बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। किला घाट से मोरनी गांव तक पीडब्ल्यूडी की सड़क पर जगह-जगह बने बड़े और गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़क की खस्ताहालत से हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढे इतने गहरे हैं कि तेज रफ्तार वाहन इनमें फंसकर अनियंत्रित हो सकते हैं।
स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार, जसबीर, पंकज शर्मा और अनिल कुमार ने पीडब्ल्यूडी से सड़क के गड्ढों को जल्द भरवाकर पैचवर्क कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिन में वाहन चालक गड्ढों को देखकर किसी तरह बच निकलते हैं, लेकिन रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा जोखिम में
लोगों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक जोखिम में हैं। अचानक सामने गड्ढा आने पर बाइक या स्कूटी का संतुलन बिगड़ सकता है और चालक सड़क पर गिरकर हादसे का शिकार हो सकता है। स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय सड़क का तत्काल निरीक्षण कराया जाए। साथ ही सभी गड्ढों को भरवाकर आवश्यक पैचवर्क कराया जाए, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके और हादसों का खतरा कम हो।