फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women Congress's executive announced, appointed as urban-rural district president

हरियाणा : महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, शहरी-ग्रामीण जिलाध्यक्ष किए नियुक्त

Sun, 19 Dec 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Women Congress's executive announced, appointed as urban-rural district president
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने सभी जिलों में शहरी व ग्रामीण महिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा की मंजूरी के बाद हरियाणा प्रभारी ओनिका महरोत्रा व प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में सूची जारी की।
विज्ञापन

भारद्वाज ने बताया कि अंबाला शहरी में सूरज रश्मी, यमुनानगर में हरमीन कौर कोहली को शहरी, उषा कमल को ग्रामीण, निशी गुप्ता को कुरुक्षेत्र शहरी, मीना शर्मा को कुरुक्षेत्र ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया है। सुशीला शर्मा को कैथल शहरी, शीला अंतिल को सोनीपत शहरी व नीलम बालयान को सोनीपत ग्रामीण, सुनीता चंदन को जींद ग्रामीण, ज्योति ग्रोवर को जींद शहरी, उर्मिल भारद्वाज को सिरसा की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। स्नेहलता निंबले को हिसार शहरी, सतोष जून को हिसार ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष के मुताबिक सत्या लेघा को चरखी दादरी शहरी, सुनीता सांगवान को ग्रामीण, मुकेश पहाड़ी को भिवानी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमलेश शर्मा को पंचकूला का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रोहतक शहरी में अनिता भाटिया व निर्मला राठी को ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाया है। माया नेहरा को झज्जर शहरी, सुमन लोहचब को झज्जर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बाला देवी को महेंद्रगढ़ शहरी, सुनीता मावता को महेंद्रगढ़ ग्रामीण, सरोज भारद्वाज को रेवाड़ी शहरी व अमृतकलां तिकानिया को रेवाड़ी ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा शर्मा को गुरुग्राम शहरी, निर्मल यादव को गुरुग्राम ग्रामीण की जिम्मेदारी मिली है। नेहा खान को नूंह जिला अध्यक्ष, सविता चौधरी को पलवल, सोनू चौधरी को फरीदाबाद जिला शहरी, सुनीता फागना को फरीदाबाद ग्रामीण, गौरी शर्मा को अंबाला जिले का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुधा ने कहा कि हाईकमान ने प्रदेश कार्यकारिणी को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed