फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanitation workers burned the minister's effigy.

Panchkula News: सफाई कर्मचारियों ने फूंका मंत्री का पुतला

Thu, 03 Sep 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers burned the minister's effigy.
गांधी चौक पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, हड़ताल 6 सितंबर तक बढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। मांगों को लेकर 27 दिन से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कालका प्रधान लाखन और पिंजौर प्रधान सुनील ने बताया कि कर्मचारियों ने हड़ताल को 6 सितंबर तक बढ़ा दिया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार और कर्मचारियों के बीच मांगों को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन


22 अगस्त की वार्ता भी रही बेनतीजा
कर्मचारी नेताओं के अनुसार, 22 अगस्त को कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के साथ हुई वार्ता भी बेनतीजा रही। इसके बाद कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ गया। प्रदर्शन के दौरान विधानसभा सदन में कर्मचारियों की मांगों को लेकर मंत्री की ओर से दिए गए बयानों पर भी कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना है कि बातचीत में सरकार उनकी कई मांगों पर सहमति की बात करती है, लेकिन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मुख्य मांग पर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed