फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bus services to Batala and Ludhiana from the Sector-5 bus stand have been suspended for five days.

Panchkula News: पांच दिन से सेक्टर-5 बस स्टैंड से बटाला और लुधियाना की बसें बंद

Thu, 03 Sep 2026 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bus services to Batala and Ludhiana from the Sector-5 bus stand have been suspended for five days.
सीधी सेवा नहीं मिलने से यात्रियों को चंडीगढ़ या दूसरे बस स्टैंड तक जाना पड़ रहा, समय और किराया दोनों बढ़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 बस स्टैंड से बटाला और लुधियाना जाने वाली बस सेवा करीब पांच दिन से बंद है। इससे इन रूटों के साथ लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों ने परिवहन विभाग से दोनों रूटों की बस सेवा जल्द बहाल करने की मांग की है।
यात्रियों के अनुसार पहले सेक्टर-5 बस स्टैंड से बटाला और लुधियाना के लिए बसें उपलब्ध रहती थीं। इससे पंजाब के अन्य शहरों तक जाने वाले लोगों को सीधी परिवहन सुविधा मिलती थी। अब सेवा बंद होने से यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई यात्रियों को पहले चंडीगढ़ या किसी अन्य बस स्टैंड तक जाना पड़ता है और वहां से आगे की बस पकड़नी पड़ती है। इससे उनका समय और किराया दोनों बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इस रूट पर कई लोग काम, कारोबार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए नियमित रूप से बस सेवा का इस्तेमाल करते हैं। यात्रियों का कहना है कि पांच दिन से सेवा बंद होने के कारण उन्हें रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि सेक्टर-5 बस स्टैंड से बटाला और लुधियाना के लिए बस सेवा जल्द बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed