{"_id":"5fcd44248ebc3ecfb569cda8","slug":"woman-sent-to-chhattisgarh-pkl-office-news-pkl3963643190","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को छत्तीसगढ़ भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को छत्तीसगढ़ भेजा
विज्ञापन
पुलिस के साथ मौजूद महिला।
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। एक महिला छत्तीसगढ़ से भटक कर पंचकूला पहुंच गई। इसके बाद पता चला कि वह छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। पुलिस और श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की मदद से महिला को वापस छत्तीसगढ़ भेजा गया। दो महिला पुलिस और एक पुरुष कर्मचारी छोड़ने साथ में गए।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव सविता अग्रवाल ने बताया कि महिला का नाम अनीता है जिसे महिला एवं बाल विकास अधिकारी की ओर से 24 सितंबर को रेडक्रॉस वृद्ध आश्रम में छोड़ा गया था। छानबीन के बाद इस महिला का पैतृक निवास पता चला। डीसी पंचकूला मुकेश आहूजा को इस महिला को उसके पैतृक निवास स्थान गांव छेरका राम ईटवा बिलासपुर टिकरी छत्तीसगढ़ छोड़ने के लिए पत्र लिखा गया, जिसके बाद उन्होंने डीसीपी को पत्र लिखकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा। डीसीपी की ओर से महिला सहायक उपनिरीक्षक कर्मजीत कौर, महिला सिपाही कोमल, सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र की ड्यूटी लगाई गई है।
श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने उपलब्ध कराया रेलवे टिकट
सविता अग्रवाल ने बताया कि इस महिला को छोड़ने के लिए किराया वहन करने की जिम्मेदारी श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने उठाई। ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर ने 3 पुलिस कर्मचारियों और महिला की टिकट उपलब्ध करवाई। 18 नवंबर को पुलिस उपायुक्त की ओर से अनीता को भेजने के लिए इन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्हें 4 दिसंबर की रात्रि ट्रेन के माध्यम से महिला के साथ रवाना कर दिया गया।