फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   When we sit at the table, we will see who brought what, then there will be a discussion

Panchkula News: जब टेबल पर बैठेंगे तो देखेंगे कौन क्या लेकर आया, तब होगी चर्चा

Tue, 10 Jun 2025 09:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
When we sit at the table, we will see who brought what, then there will be a discussion
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि जब टेबल पर बैठेंगे तो देखेंगे कौन क्या लेकर आया। तब इस पर चर्चा होगी। जाखड़ ने कहा कि पार्टी 117 का लक्ष्य लेकर चली है। साथ ही जाखड़ ने मान सरकार की नहरी पानी योजना पर सवाल खड़ा किया है। जाखड़ ने कहा कि वह क्रेडिट लेने में विश्वास नहीं रखते, लेकिन लोगों को सच पता होना चाहिए। पंजाब सरकार किसानों को खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जिन कस्सियों व खालों के निर्माण की बात कर रही है, उसके लिए केंद्र सरकार ने पंजाब को 350 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है।
सेक्टर-17 में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान जाखड़ ने कहा कि वह आईएएस अधिकारी कृष्ण कुमार की प्रशंसा करते हैं जोकि राज्य में पानी की सप्लाई के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। अब तक उनके गांवों में किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंचा है। पड़ोसी सूबे हरियाणा ने केंद्र से राज्य में विकास कार्यों के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का फंड लिया है।
विज्ञापन



किसानों की आय हुई दोगुनी
जाखड़ ने कहा कि 2014 में केंद्र से राज्य के किसानों को पीडीएस के तहत गेहूं व चावल की पैदावार के लिए 32,211 करोड़ रुपये दिए गए थे, आज यह राशि बढ़कर 68,772 करोड़ हो गई है। यह दिखाता है कि किसानों की आय दोगुनी हुई है, लेकिन वह यह नहीं कहते कि किसानों की स्थिति बिल्कुल ठीक हो चुकी है। इसके लिए बैठकर विशेषज्ञों द्वारा नीति बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed