फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Voters will cast their votes at 455 polling stations, Sakhi, Divyang and model polling stations will attract them

Panchkula News: 455 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे मतदाता, सखी, दिव्यांग और मॉडल मतदान केंद्र भी बनाए

Wed, 02 Oct 2024 05:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Voters will cast their votes at 455 polling stations, Sakhi, Divyang and model polling stations will attract them
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। विधानसभा चुनाव के लिए कालका और पंचकूला में 455 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 225 मतदान केंद्र कालका में और 230 मतदान केंद्र पंचकूला में बनाए गए हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो सखी मतदान केंद्र, दिव्यांग मतदान केंद्र और दो-दो माॅडल मतदान केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं। सखी मतदान केंद्र के महिला अधिकारियों/कर्मचारियों और दिव्यांग मतदान केंद्रों के लिए दिव्यांग अधिकारियों/कर्मचारियों की पोलिंग टीम बनाई गई है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने दी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए जिला पंचकूला पूरी तरह से तैयार है। कालका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में महिला (सखी) मतदान केंद्र नंबर-50 और 51 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालका और पंचकूला में महिला (सखी) मतदान केंद्र नंबर-114 व 115 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-12ए पंचकूला को बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर मतदान करवाने के लिए महिला अधिकारी-कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि कालका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक दिव्यांग मतदान केंद्र नंबर-86 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर और पंचकूला में एक दिव्यांग मतदान केंद्र नंबर-80 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 पंचकूला में बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर मतदान करवाने के लिए दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन


हर विधानसभा में दो-दो आदर्श मतदान केंद्र बनाए
यश गर्ग ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो-दो आदर्श मतदान केंद्र (माॅडल मतदान केंद्र) बनाए गए हैं। कालका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्र नंबर-133 व 134 अमरावती हाईस्कूल अमरावती और पंचकूला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्र नं-69 व 70 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-26 पंचकूला को आदर्श मतदान केंद्र (माॅडल मतदान केंद्र) बनाए गया है। इन मतदान केंद्रों को अच्छी तरह अलग तरीके से सजाया जाएगा। उपायुक्त ने जिलावासियों को 5 अक्तूबर के दिन पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान में बढ़ चढ़कर वोटिंग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed