{"_id":"6aad998fef6556b4330a4a20","slug":"six-khair-trees-were-cut-in-beed-shikargah-the-accused-fled-leaving-behind-the-vehicle-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-141516-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बीड़ शिकारगाह में खैर के 6 पेड़ काटे, वाहन छोड़कर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बीड़ शिकारगाह में खैर के 6 पेड़ काटे, वाहन छोड़कर भागे आरोपी
विज्ञापन
वन विभाग की गश्त टीम को देखकर अंधेरे में भाग गए दो युवक, बाइक और बिना नंबर की स्कूटी भी बरामद
जोधपुर गांव के पास जबरोट नदी के नजदीक वन विभाग की टीम ने पकड़ा मामला
वन दरोगा अनिल कुमार की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। बीड़ शिकारगाह वन्य प्राणी विहार के पास अवैध रूप से खैर के छह पेड़ काटकर उनकी लकड़ी चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। वन विभाग की गश्त टीम को देखकर आरोपी गाड़ी और कटी हुई लकड़ियां मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर भाग गए। वन विभाग की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वन दरोगा अनिल कुमार (बीड़ शिकारगाह) ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे वन विभाग की टीम जोधपुर गांव के पास जबरोट नदी के नजदीक गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक गाड़ी खड़ी देखी। वनकर्मियों को देखकर गाड़ी के चालक उसे तेजी से भगाकर ले गए। गाड़ी में खैर की लकड़ियां लदी हुई थीं।
जंगल से छह कटे पेड़ बरामद
वन दरोगा के अनुसार, गाड़ी में सवार दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर पास के जंगल की ओर भाग निकले। वन विभाग की टीम ने जंगल में जांच की तो वहां खैर के छह कटे हुए पेड़ और उनकी लकड़ियां बरामद हुईं। मौके से एक बाइक और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी भी मिली, जिन्हें वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जांच के दौरान वन विभाग को पता चला कि जंगल की ओर भागने वाले आरोपी जोधपुर गांव निवासी सौरव और गौरव हैं। आरोप है कि दोनों ने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर बीड़ शिकारगाह वन्य प्राणी विहार से खैर के छह पेड़ काटे थे। पुलिस मामले में आरोपियों और उनके अन्य साथियों की भूमिका की जांच कर रही है।