फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Decided to Open Vita Milk Booth in every Huda Sector, Municipal Area

बड़ी राहतः हरियाणा के हर हुडा सेक्टर और नगरपालिका क्षेत्र में खुलेंगे वीटा मिल्क बूथ, मिलेगा दूध

Thu, 28 May 2020 10:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 28 May 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government Decided to Open Vita Milk Booth in every Huda Sector, Municipal Area
वीटा बूथ - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के हर हुडा सेक्टर और नगरपालिका क्षेत्र में मिल्क बूथ खोले जाएंगे। आम जनता के लिए वीटा दूध और उत्पादों की पहुंच आसान करने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। एनसीआर और ट्राइसिटी में नए वीटा दूध बूथ खोलने के लिए विशेष बल दिया जाएगा।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बुधवार को यहां हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड की बैठक ली। जिसमें अधिकारियों को अनेक निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ए. श्रीनिवास ने मंत्री को लॉकडाउन में किए कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री ने कहा कि कोविड-19 में फेडरेशन ने जनता की खपत के लिए राज्य में वीटा दूध और दूध उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की है। उन आपूर्तिकर्ताओं से सरप्लस दूध भी स्वीकार किया, जो डेयरी सहकारी समितियों के सदस्य नहीं थे। लॉकडाउन के कारण वे सामान्य प्रतिष्ठानों रेस्तरां, ढाबों, कैटरर्स इत्यादि को दूध की आपूर्ति करने में असमर्थ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. बनवारी लाल ने अधिकारियों को दक्षिण हरियाणा में एक नए मिल्क प्लांट की स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर तुरंत मंजूरी के लिए प्रस्तुत की जाए। तरल दूध, फलों के रस और खमीरीकृत दूध उत्पादों की पैकिंग के लिए हरियाणा राज्य का पहला एसेप्टिक पैकिंग प्लांट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू करें।

अंबाला और बल्लभगढ़ के मिल्क प्लांट के स्थानांतरण में लाएं तेजी
उन्होंने कहा कि अंबाला और बल्लभगढ़ के मिल्क प्लांट को वर्तमान स्थान से स्थानांतरित करने के मामले में तेजी लाई जाए। ये दोनों संयंत्र प्रमुख स्थान और आवासीय क्षेत्र के पास हैं, इन प्लांट के वर्तमान स्थान का उपयोग वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए किया जा सकता है। नवीनतम प्रौद्योगिकी के साथ नए मिल्क प्लांट स्थापित करने के लिए दूरस्थ क्षेत्र में भूमि का अधिग्रहण करें।


ग्रुप सी के 237 पद भरने पर हुई चर्चा
काम के सुचारु संचालन के लिए ग्रुप सी के 237 पदों को भरने के विषय पर चर्चा की गई। इनके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पहले ही मांग प्रस्तुत की जा चुकी है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर इसके लिए काम करें ताकि स्टाफ की कमी के चलते काम में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed