{"_id":"6a91e38a8764c6f91001aff3","slug":"vendors-will-be-prosecuted-if-they-roam-without-a-license-panchkula-news-c-87-1-pan1010-140575-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिना लाइसेंस घूमे तो वेंडर्स पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिना लाइसेंस घूमे तो वेंडर्स पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने मोबाइल व स्ट्रीट वेंडर्स के लिए तय किए नियम, बिना ड्रेस और कचरा फैलाने पर भी कटेगा चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में जगह-जगह घूमकर कारोबार करने वाले मोबाइल और स्ट्रीट वेंडर्स अब बिना लाइसेंस नहीं घूम सकेंगे। नगर निगम पंचकूला ने वेंडर्स को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अब केवल वैध लाइसेंस वाले वेंडर्स को ही शहर में कारोबार करने की अनुमति होगी। बिना लाइसेंस घूमते मिलने या नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम का उद्देश्य शहर में फैली अव्यवस्था को खत्म कर वेंडर्स को निर्धारित स्थानों पर कारोबार के लिए प्रेरित करना है। यह कार्य जेपी इंटरप्राइजेज को सौंपा गया है। कंपनी की ओर से वेंडर्स को ड्रेस, पानी, बिजली, इंश्योरेंस, टोपी और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा चुका है।
सेक्टर-20 में तय की गई जगह
नगर निगम की ओर से सेक्टर-20 में वेंडर्स के लिए जगह चिन्हित की गई है। शहर में जगह-जगह खड़े होकर कारोबार करने वाले वेंडर्स को निर्धारित स्थान पर ही काम करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि वेंडर्स नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
बिना ड्रेस और कचरा फैलाने पर भी चालान
नगर निगम ने सभी वेंडर्स के लिए निर्धारित ड्रेस पहनना अनिवार्य किया है। बिना ड्रेस या बिना लाइसेंस के काम करते मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यदि कोई वेंडर सड़क या आसपास कूड़ा-कचरा फेंकता पाया गया तो उसका चालान किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अव्यवस्था फैलाने वाले वेंडर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
आरडब्ल्यूए और लोगों से सहयोग की अपील
नगर निगम ने शहर की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस (आरडब्ल्यूए) और नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में घूम रहे वेंडर्स को पंजीकरण करवाने और निर्धारित ड्रेस पहनने के लिए प्रेरित करें। निगम के अनुसार सभी वेंडर्स का रिकॉर्ड होना जरूरी है, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में उनकी पहचान और पूछताछ की जा सके। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में वेंडर्स को अब पूरी तरह नियमों के तहत ही कारोबार करना होगा। इससे शहर की व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी।