फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jasveer Singh Garhi resigns as Chairman of the SC Commission.

Panchkula News: एसी आयोग के चेयरमैन पद से जसवीर सिंह गढ़ी का इस्तीफा

Sat, 29 Aug 2026 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Jasveer Singh Garhi resigns as Chairman of the SC Commission.
चंडीगढ़। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गढ़ी ने बताया कि उन्होंने 26 अगस्त की शाम को ही आयोग के चेयरमैन पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। आम आदमी पार्टी ने उन्हें श्री चमकौर साहिब विधानसभा हलके का इंचार्ज नियुक्त किया।
विज्ञापन

गढ़ी के मुताबिक, पार्टी ने उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है और वह अब चमकौर साहिब में पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने नई जिम्मेदारी देने के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार जताया।
विज्ञापन

गढ़ी की नियुक्ति को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अहम राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। चमकौर साहिब सीट कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का परंपरागत राजनीतिक गढ़ रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में आप के डॉ. चरणजीत सिंह ने चन्नी को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed