फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   undeliverd post in scrap

इंडिया पोस्टः रुकी हुई डाक और धार्मिक पत्रिकाओं को कबाड़ में बेचा, अधिकारियों तक पहुंचा मामला

Wed, 11 Sep 2019 12:34 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 11 Sep 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
undeliverd post in scrap
कबाड़ की दुकान पर पहुंचा सामान - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर 24 की एक कबाड़ की दुकान में मंगलवार शाम पांच बजे तब हंगामा शुरू हुआ तब पता चला कि इंडिया पोस्ट के डाक के साथ बड़ी संख्या में धार्मिक पत्रिकाएं भी कबाड़ में बिकने के लिए आई हैं। इंडिया पोस्ट के नौ बड़े बैग में 284 किलोग्राम की मैगजीन और डाक सामग्री मिली। यह सभी मेल बिजनेस यूनिट की थी। जैसे ही पता चला कि बड़ी मात्रा में बांटने वाली डाक और धार्मिक पत्रिकाएं कबाड़ में बेचने के लिए सेक्टर 24 में पहुंची हैं, इंडिया पोस्ट के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज मनोज कुमार, मेल बिजनेस यूनिट के मैनेजर सुनील कुमार के अलावा कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बिखरी पड़ी डाक को अधिकारी दोबारा थैले में भरवाकर सेक्टर 17 स्थित जीपीओ ले जाने लगे, लेकिन पुलिस ने उसे वहीं पर रोक लिया।
विज्ञापन


फोन से सूचना मिली कि धार्मिक पत्रिकाएं कबाड़ में बिकने आई है
सेक्टर 23 निवासी बिजनेसमैन भूपिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें रतवाड़ा साहिब से फोन आया कि सेक्टर 24 में कोई धार्मिक पत्रिकाएं कबाड़ में बेच रहा है। उसे खुद खरीद लें ताकि किसी प्रकार का बेअदबी न हो जाए। भूपिंदर सिंह जब सेक्टर 24 में कबाड़ी की दुकान पर पहुंचे तो वहां पर काफी मात्रा में चिट्ठियों और पत्रिकाओं की छंटाई की जा रही थीं। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। सूचना मिलने पर डाक विभाग के आला अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यह पता चला कि वहां पर धार्मिक पत्रिकाएं कबाड़ी के पास बेची जा रही थीं तो इंडिया पोस्ट के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर डाक को अपने कब्जे में ले लिया। पिंटू नाम के एक आदमी ने 2720 रुपये देकर इन डाक सामग्रियों को सेक्टर 17 के पोस्ट ऑफिस से खरीदा है। वह उसे कबाड़ में बेचने के लिए सेक्टर 24 के बूथ नंबर 176 में लाया था। मौके पर पहुंची पुलिस पिंटू को साथ ले गई है। सेक्टर-17 पुलिस ने धार्मिक किताबों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
 

स्क्रैप भी हो सकता हैं...

इंडिया पोस्ट के एक अधिकारी का कहना था कि ये वर्ष 2015-16 के मैगजीन हैं। वे बल्क में पोस्ट के लिए आती हैं। जितनी संख्या में उसे गंतव्य तक भेजना होता है उसे ही गिनती कर भेजते हैं बाकी वहीं रह जाती हैं। यह स्क्रैप भी हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि सैंपल भी हो सकता है। सेक्टर 24 के गुरु नानक वेस्ट पेपर के मालिक राम सिंह ने बताया कि उनके पास कबाड़ लेकर जो व्यक्ति आया था वह दुकान के बाहर छंटाई कर रहा था। उन्होंने उसका सामान नहीं खरीदा।

सीसीटीवी से होगी जांच
मंगलवार को छुट्टी होने के कारण वहां पर सिविल वर्क भी चल रहा था। अधिकारी यह पता करने में लगे हैं कि इतनी बड़ी गड़बड़ी किस प्रकार हो गई। सीसीटीवी से जांच भी करेंगे कि वहां पर कौन-कौन स्टाफ के लोग थे।
- सुनील कुमार, मैनेजर, मेल बिजनेस यूनिट, जीपीओ, सेक्टर 17

जांच के बाद कार्रवाई होगी
जांच के बाद कार्रवाई होगी। जब हमें पता चला उसी वक्त मौके पर पहुंच गए। सभी चीजों की जानकारी ली। इसकी पूरी जांच होगी। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। सभी डाक और पत्रिकाएं जो कबाड़ में बेची जानी थीं उसे वहां से ले लिया गया है।
- मनोज कुमार, सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज चंडीगढ़ डिविजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed