{"_id":"67dd8030f4deb9d0110ee91b","slug":"two-youths-found-guilty-of-raping-a-minor-sentenced-on-24th-panchkula-news-c-16-pkl1091-662924-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नाबालिग से दुष्कर्म में दो युवक दोषी करार, 24 को सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नाबालिग से दुष्कर्म में दो युवक दोषी करार, 24 को सजा
Fri, 21 Mar 2025 08:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 21 Mar 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाने में दर्ज नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई। गवाहों के बयान व सबूतों के आधार पर कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोनों को 24 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। दोनों को दोषी करार दिए जाने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया गया।
एक महिला द्वारा सेक्टर-31 थाने में पुलिस को उसकी नाबालिग बेटी घर से गायब होने को लेकर शिकायत दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बरामद कर लिया था और उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया था।
बाद में पुलिस ने बयानों के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी थी और उसकी मदद करने वाले एक अन्य दोस्त को भी गिरफ्तार किया था।