फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two theft incidents solved in Barwala industrial area, two thieves arrested

बरवाला औद्यौगिक क्षेत्र में चोरी की दो वारदात सुलझी, दो चोर गिरफ्तार

Mon, 16 May 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two theft incidents solved in Barwala industrial area, two thieves arrested
पंचकूला। रामगढ़ पुलिस चौकी की टीम ने कई वारदात सुलझाकर दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से पुलिस ने एक वारदात 25 दिन में और दूसरी 14 दिन में सुलझाई है। आरोपियोें की पहचान रामशरण उर्फ सन्नी निवासी गांव अलीपुर और साहिल उर्फ सैंकी निवासी गांव बेहड़ पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने औद्योगिक क्षेत्र अलीपुर के प्लॉट नंबर 30, एचएसआईआईडीसी बरवाला में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि कुछ समय से चंडीगढ़-पंचकूला में कार्यरत होने के कारण वह यहां कभी-कभार ही आते थे। 19 अप्रैल को शाम सात बजे पड़ोसी प्लॉट नंबर 29 के कर्मचारी ने फोन किया था कि आपके प्लॉट का पिछला शटर खुला हुआ है। इस पर वह आठ बजे वहां पहुंचे और देखा कि गेट करीब डेढ़ फुट ऊपर तक उठा हुआ था। वह अंदर गए तो देखा कि एक कमरे में ऊपर की जाली कटी हुई थी और अलमारी टूटी थी। यहां रखे ट्रंक भी खुले थे और ऑफिस का शीशा खुला था। पंखा उतारकर मेज पर रखा हुआ था। चोर दफ्तर से काफी मात्रा में प्रेस में छपाई के सांचे बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सिक्के के अक्षर, बर्तन, कपड़े और बहुत सा सामान चोरी करके ले गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक मई को इसी औद्योगिक क्षेत्र से मोटर साइकिल चोरी की थी। पुलिस को दी शिकायत में बंटी निवासी गांव रायपुररानी ने बताया था कि वह कबाड़ चुगने का काम करता है। एक मई को वह दोपहर डेढ़ बजे अपनी मोटरसाइकिल पर औद्योगिक क्षेत्र अलीपुर बरवाला में कबाड़ चुगने के लिए आया था तो उसने अपनी मोटरसाइकिल फैक्ट्री नंबर-12 के आगे खड़ी कर दी थी और कबाड़ चुगने के लिए अंदर चला गया था। जब वह आधे घंटे बाद वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed