फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two lakh rupees cheated by sending US

यूएस भिजवाने का झांसा देकर ठगे दो लाख रुपये

Sat, 20 Jun 2020 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees cheated by sending US
पंचकूला। लोगों को विदेश भिजवाने का झांसा देकर उनकी गाड़ी कमाई डकारने के मामले रुके नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला जिला पुलिस ने दर्ज किया है। सेक्टर-5 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान जगमोहन सिंह संधू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मामले के शिकायतकर्ता सेक्टर-8 स्थित भवानी ज्वैलर्स के मालिक सनी वर्मा हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी जगमोहन सिंह संधू उनकी पंचकूला के सेक्टर-8 की दुकान नंबर-2 पर आता था। इस कारण उनकी अच्छी जान पहचान थी। उस दौरान जगमोहन सिंह संधू ने उन्हें अपने बिजनेस के बारे में बताया कि वह लोगों को विदेश भेजते हैं। इस पर सनी वर्मा ने जगमोहन को बताया कि वह अपने मामा के बेटे को विदेश भेजना चाहते हैं। तो जगमोहन ने सनी वर्मा को उनके मामा के बेटे को यूएस भिजवाने का झांसा दिया और करीब दस लाख रुपये खर्च बताया।
विज्ञापन

सौदे के मुताबिक सनी वर्मा ने अपने खाते से चेक के माध्यम से दो लाख रुपये जगमोहन सिंह संधू के खाते में ट्रांसफर किए। लेकिन पैसे अकाउंट में पहुंचते ही आरोपी जगमोहन सिंह संधू गायब हो गया। यहां तक कि उसने सनी वर्मा का फोन भी उठाना बंद कर दिया। सनी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर जगमोहन की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed