फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two days ago, Piyush had said to Sonu- brother, there is fielding, save yourself, if I meet you next time, I will shoot you

Panchkula News: दो दिन पहले सोनू से बोला था पीयूष- भाई फील्डिंग लगी है, बच ले, अगली बार मिला तो गोली मार दूंगा

Sat, 07 Jun 2025 12:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two days ago, Piyush had said to Sonu- brother, there is fielding, save yourself, if I meet you next time, I will shoot you
सोनू नोल्टा का पिंजौर के गांव नोल्टा में अंतिम संस्कार किया गया। फोटो कर्मचंद
हत्या से दो दिन पहले पीयूष ने सोनू नोल्टा को डिनर के दौरान किया था आगाहकरीब तीन हजार रुपये सोनू से लेकर गया था पीयूष, प्रॉपर्टी डिलिंग और माइनिंग का काम करता था सोनू
विज्ञापन

डीसीपी ने कहा-दो लोग किए हैं राउंडअप, पुलिस कर रही पूछताछ, अबतक की जांच में दुश्मनी वजह नहीं आई सामने
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सोनू नोल्टा हत्याकांड में पीयूष पिपलानी और अंकुश राणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि दो दिन पहले पीयूष ने अपने दोस्त सोनू के साथ बैठकर डिनर किया था। जहां पीयूष ने उससे दो से तीन हजार रुपये भी लिए। डिनर के बाद घर जाते वक्त पीयूष ने सोनू नोल्टा को चेतावनी देते हुए कहा था कि भाई फील्डिंग लगी है, बच सकता है तो बच ले, अगली बार मिला तो गोली मार दूंगा। इसके दो दिन बाद ही वीरवार की रात करीब 10:30 सोनू नोल्टा और प्रिंस पर आईनॉक्स मॉल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर साेनू नोल्टा की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पीयूष पिपलानी, अंकुश राणा सहित कुछ अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को भी हिरासत में लिया है। सोनू नोल्टा की हत्या क्यों की गई, इसकी जानकारी पुलिस को न तो परिवार से मिल पा रही और न ही हिरासत में लिए दोनों युवकों से। इसलिए दुश्मनी और हत्या की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। डीसीपी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलिंग और खनन से जुड़ा था सोनू नोल्टा
सोनू नोल्टा प्रॉपर्टी डीलिंग, खनन और ढाबा चलाने का काम करता था। पीयूष की पिंजौर में जूते-चप्पल की दुकान है। सोनू और पीयूष दोनों अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों पर लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। इस हत्या के पीछे का मास्टरमाइंड क्या कोई और है, इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। पीयूष पिपलानी और अंकुश राणा की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को शक है कि हत्या का मास्टरमाइंड कोई और है। पुलिस सोनू पर दर्ज मामलों, उसके कारोबार माइनिंग व प्रॉपर्टी डिलिंग से जोड़कर भी हत्याकांड की जांच कर रही है। पुलिस सोनू नोल्टा के बैंक खातों में हुई ट्रांजेक्शन भी खंगाल रही है। परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

सगाई की चल रही थी तैयारी
गांव के निवासी नरेंद्र ने बताया कि सोनू नोल्टा की जल्द ही सगाई होने वाली थी। जिस लड़की से सोनू की सगाई होनी थी, उसकी मां भी यहां आई हुई थी। किसी को पता नहीं पता था कि सोनू की इस तरह से हत्या कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनू मध्यम वर्गीय परिवार से है। वह माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहता था। भाइयों में सोनू सबसे छोटा था। उन्होंने कहा कि सोनू जरूरतमंद लड़कियों की शादी में सहयोग भी करता था।


तीन टीमें हिमाचल, मोहाली और पिंजौर में कर रही जांच
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सोनू हत्याकांड मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जो हत्याकांड के तह तक जाने के लिए जुटी हैं। पुलिस घरवालों और उसके दोस्तों से पुरानी रंजिश की जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि दो दिन पहले दोनों ने साथ डिनर किया था, इसकी पुष्टि हुई है। इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि पीयूष ने सोनू पर गोली क्यों चलाई है। वहीं डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जांच की जा रही है। सोनू और पीयूष के बैंक खातों और चार से पांच साल पुराने व्यवसाय की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को राउंडअप किया है। तीन टीमें हिमाचल, मोहाली और पिंजौर के अमरावती एरिया में जांच में पूरी तरह से जुटी हैं। सीसीटीवी में कैद हुई स्विफ्ट कार के माध्यम से भी जांच की जा रही है।

सोनू नोल्टा का पिंजौर के गांव नोल्टा में अंतिम संस्कार किया गया। फोटो कर्मचंद

सोनू नोल्टा का पिंजौर के गांव नोल्टा में अंतिम संस्कार किया गया। फोटो कर्मचंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed