{"_id":"683371a62a2208aaf1028d8f","slug":"two-accused-of-smuggling-escaped-by-breaking-the-roof-of-the-lockup-panchkula-news-c-371-1-mog1001-101291-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हवालात की छत तोड़ कर भागे तस्करी के दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हवालात की छत तोड़ कर भागे तस्करी के दो आरोपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। कोट ई सेखा थाने के हवालात में बंद नशा तस्करी के दो आरोपी शनिवार रात फरार हो गए। शनिवार देर शाम से ही मोगा में तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली की सप्लाई बंद थी। इसी का फायदा उठाकर देर रात करीब दो बजे हवालात में बंद आरोपी बलजीत सिंह और कुलदीप सिंह हवालात की छत तोड़कर फरार हो गए।
कोट ई सेखा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को 23 मई को गश्त के दौरान 80 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों को शनिवार को मोगा अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। अब पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मीडिया से बातचीत में डीएसपी डी सुखअमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि शनिवार देर रात दो आरोपी हवालात के छत तोड़ कर फरार हो गए। आरोपी बलजीत सिंह और कुलदीप सिंह गांव लोहारा के रहने वाले हैं। बलजीत पर पहले पांच तो कुलदीप पर एक मामला दर्ज है। दोनों आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।