फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: The driver refused to drive the bus, 22 passengers stood for half an hour, also accused of abusing

परेशानी : ड्राइवर ने बस चलाने से किया मना, आधा घंटे खड़े रहे 22 यात्री, गाली देने का भी आरोप

Sun, 20 Mar 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Trouble: The driver refused to drive the bus, 22 passengers stood for half an hour, also accused of abusing
पंचकूला। बस से सवार होकर दिल्ली जा रहे 22 यात्री उस समय आफत में फंस गए, जब शहर से बाहर निकलते ही ड्राइवर ने बस चलाने से मना कर दिया। ड्राइवर बस को बीच रास्ते में रोककर नीचे उतर गया। यह बस हरियाणा रोडवेज के बेड़े में किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल की गई है। रोडवेज अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामले को निपटाया गया।
विज्ञापन

आधे घंटे बाद बस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। ड्यूटी इंचार्ज रविंद्र को दी शिकायत में कंडक्टर अनिल कुमार ने बताया कि उसकी बस का ड्राइवर शनिवार को देरी से आया था। बस 11 बजे बस स्टैंड से दिल्ली के लिए रवाना हुई। बस में बैठे यात्रियों की टिकट काटने के बाद जब कंडक्टर अनिल कुमार आगे अपनी सीट पर पहुंचा तो उसने ड्राइवर से लेट होने का कारण पूछ लिया। आरोप है कि इस पर ड्राइवर भड़क गया। अनिल ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने उसे गालियां भी दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसने बस रोक दी। साथ ही यह कहा कि वह बस में केवल सीटिंग सवारियों को ही लेकर जाएगा। सीटिंग से ज्यादा सवारियों बस में नहीं बैठाएगा। अनिल कुमार ने इसकी शिकायत डीआई रविंद्र को दी। उसके बाद अधिकारियों ने लीज बस मालिकों से बात कर मामले से अवगत कराया। बस मालिकों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर आधे घंटे बाद बस दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच रास्ते में बस रोकने की शिकायत परिचालक ने की थी। उस शिकायत के आधार पर बस मालिकों के साथ बातचीत की गई है। आश्वासन दिया गया है कि चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - रविंद्र कुमार, ड्यूटी इंचार्ज, बस स्टैंड, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed