फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trillion became the winner in Under-19 singles category

Panchkula News: अंडर-19 के एकल वर्ग में खरब बने विजेता

Tue, 21 Nov 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Trillion became the winner in Under-19 singles category
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। 30वें सनराइज कृष्णा खेतान ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट के पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल में किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि हरियाणा विस अध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के चीफ पैटर्न ज्ञानचंद गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व चेक देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-19 के एकल वर्ग में अनमोल खरब ने तन्वी शर्मा को हराकर प्रथम पुरस्कार हासिल किया। तन्वी शर्मा को द्वितीय पुरस्कार मिला। वहीं अंडर-19 युगल में श्रावणी वालेकर व तारिणी सूरी ने रजत पदक जीता।
विस अध्यक्ष ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में कई युवा खिलाड़ी उभरकर आएंगे, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से जुड़ें और खेलों को कॅरिअर के रूप में अपनाकर दृढ़ निश्चिय से आगे बढ़ें।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, एडीजीपी व ऑल इंडिया बैंडमिंटन एसोसिएशन के उपप्रधान एएस चावला, महासचिव अजय कुमार सिंघानिया भी उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, हरेंद्र मलिक, बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव जतिंदर महाजन, स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी पंचकूला के अध्यक्ष डीपी सोनी, संयुक्त सचिव डीपी सिंघल, पार्षद सोनिया सूद, अर्जुन अवाॅर्डी कमल ठाकुर, पदाधिकारीगण, खिलाड़ी व संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed