{"_id":"61328b4e8ebc3e7a157eafae","slug":"trees-were-cut-without-informing-there-was-a-long-jam-pkl-office-news-pkl4256136172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचित किए काटा पेड़, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचित किए काटा पेड़, लगा लंबा जाम
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम।
- फोटो : PKL OFFICE
रायपुररानी। चंडीगढ़-देहरादून मार्ग पर गांव मौली से प्यारेवाला सड़क पुननिर्माण को लेकर अनियमितताओं की भरमार है, लेकिन विभाग के उदासीन रवैये के कारण स्थानीय लोगों व वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को बिना कोई सूचना दिए शुक्रवार को भी पेड़ कटाई के चलते दोपहर लगभग तीन बजे एचडीएफसी बैंक के नजदीक सड़क पर दोनों साइड कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लगने के कारण जाम लगा रहा।
क्षेत्रवासियों देवेंद्र बाजवा, कपिल शर्मा, जयपाल गुप्ता, लवली मीरपुर, जय भट्ट, सोनू राणा, करमजीत खेडी, अनिल बिश्नोई, निखिल मंगला, गुरमीत बधौर, राजन शर्मा, गुलशन वर्मा, कपिल बंसल, सतीश वालिया ने बताया कि सड़क के पुन: निर्माण कार्य पर टेक्निकल विंग का न होना व कार्यों में अनियमितताओं को लेकर पीडब्ल्यूडी से लेकर फारेस्ट व बिजली विभाग को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क के दोनों साइड गंदे व बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए जाने वाले नाले को लेकर भी कोई मापदंड नजर नहीं आते। मौके पर कार्य करने वाले कर्मचारियों से पता करने पर यही जानकारी मिलती है कि सब ठीक हो जाएगा। लोगों ने बताया कि पेड़ कटाई व सड़क पर उड़ने वाली धूल से हर वर्ग के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य की जांच करवाएंगे : प्रदीप चौधरी
क्षेत्र के स्थानीय विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि जल्द ही विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से पूरे निर्माण कार्य की जांच करवा सभी मापदंड जांचे जाएंगे। सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टेक्निकल विंग के माध्यम से कार्य न होने के कारण अगली पीढ़ी को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिख पूरे मामले के बारे अवगत करवाया जाएगा।