{"_id":"68e14da18a0dd0ef3c06c416","slug":"transport-department-trained-27500-drivers-in-two-years-bhullar-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-836391-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग ने दो साल में 27,500 चालकों को दिया गया प्रशिक्षण : भुल्लर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग ने दो साल में 27,500 चालकों को दिया गया प्रशिक्षण : भुल्लर
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (आरडीटीसी) मालेरकोटला अब राज्य के ड्राइविंग क्षेत्र में एक नई क्रांति का कारण बन रहा है। यह केंद्र सुरक्षा के प्रति जागरूक और कुशल चालकों की नई पीढ़ी तैयार कर रहा है।
परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मालेरकोटला में स्थापित क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (आरडीटीसी) युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। साथ ही यह ड्राइविंग को अधिक सुरक्षित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दो साल से भी कम समय में यहां 27,500 चालकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह केंद्र जून 2023 में पंजाब परिवहन विभाग और अशोक लीलैंड लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से शुरू किया गया था और तब से लगातार अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को ड्राइविंग का विशेष प्रशिक्षण देकर वाणिज्यिक वाहन चालकों की कमी को पूरा कर रहा है।
भुल्लर ने कहा कि प्रशिक्षण से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और हादसों में कमी आती है। इसके अलावा प्रशिक्षित चालक यातायात नियमों का पालन करने में और अधिक जिम्मेदार सिद्ध होते हैं।