फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Transfer opportunity to teachers of marginal districts

Panchkula News: सीमांत जिलों के अध्यापकों को ट्रांसफर का मौका

Sun, 04 Jun 2023 10:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Transfer opportunity to teachers of marginal districts
शिक्षा विभाग ने विभिन्न काडर के अध्यापकों को दिया विशेष चांस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने सीमावर्ती जिलों में तैनात अध्यापकों को बड़ी राहत देते हुए ट्रांसफर का मौका दिया है। यह सुविधा उन अध्यापकों को भी मिलेगी जिन्होंने प्रोबेशन पीरियड पूरा नहीं किया है या दो साल एक ही जगह नियुक्त रहे हैं। इस फैसले के तहत, अपने घरों से दूर तैनात 3704 और 2392 मास्टर काडर के तहत नियुक्त हुए अध्यापकों के अलावा 873 डीपीई काडर के तहत नियुक्त 53 डीपीई को ट्रांसफर कराने का अवसर दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय तक सीमावर्ती जिलों के लिए अध्यापकों के अलग काडर की भर्ती होती थी और इनको राज्य के अन्य जिलों में ट्रांसफर की सुविधा नहीं थी। हालांकि बाकी जिलों के अध्यापक सीमावर्ती जिलों में ट्रांसफर मांग सकते थे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि राज्य सरकार ने सीमावर्ती जिलों में तैनात अध्यापकों से किया वादा पूरा कर दिया है। इस फैसले के तहत अध्यापकों को वन-टाइम विशेष राहत दी गई है।
विज्ञापन

हालांकि इन अध्यापकों को उन्हीं स्कूलों में ट्रांसफर मिल सकेगा, जहां विद्यार्थियों की संख्या 300 से ज्यादा है। इस संबंध में 4 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इस फैसले में यह भी कहा गया है कि ऐसे सभी अध्यापक जो 31 मई, 2023 तक ट्रांसफर संबंधी सभी शर्तों को पूरा करते हैं और इससे पहले ट्रांसफर करवाने में सफल नहीं हो सके थे, उन्हें भी ट्रांसफर करवाने का एक और मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शिक्षा मंत्री का कहना है कि सरकार का उद्देश्य है कि अध्यापकों को उनकी रिहाइश के नजदीक सेवा करने का अवसर दिया जाए। साथ ही, अध्यापकों की कमी का सामना कर रहे स्कूलों में शिक्षकों की संख्या को पूरा करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed