फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tiffin meeting: Showed strength in Kabaddi and tug of war, ate food by distributing

टिफिन बैठक : कबड्डी और रस्साकशी में दिखाया दम, बांटकर खाया खाना

Mon, 01 Jan 2024 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tiffin meeting: Showed strength in Kabaddi and tug of war, ate food by distributing
भाजपा ने यवनिका पार्क में किया आयोजन, 22 जनवरी को दिवाली मनाने का किया आह्वान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। भाजपा ने 2023 के अंतिम दिन रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं में परस्पर प्रेम और उत्साह बढ़ाने के लिए अनूठा प्रयोग किया। पार्टी ने सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में टिफिन बैठक में खेल प्रतिस्पर्धाओं और सहभोज का आयोजन किया। कार्यक्रम राजनीतिक एजेंडे से दूर पूरी तरह से पारिवारिक माहौल में हुआ। इस दौरान हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने गीतों से समा बांधा तो कार्यकर्ताओं ने कबड्डी और रस्साकसी से अपनी ताकत का परिचय दिया। महिला कार्यकर्ताओं के लिए म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया। महिलाओं ने रस्साकशी में भी हाथ आजमाया। इस मौके पर आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के माध्यम से संगठन और सरकारी योजनाओं के संबंध में कार्यकर्ताओं का सामान्य ज्ञान परखा गया। कार्यक्रम का संचालन इसके संयोजक व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र मलिक ने किया।

खेल प्रतिस्पर्धाओं के परिणाम
कबड्डी के फाइनल मुकाबले में नाडा साहिब मंडल और बरवाला मंडल की टीमें संयुक्त रूप से विजेता रहीं। इससे पूर्व पहला मुकाबला मां चंडीमंडल और नाडा साहिब मंडल के बीच हुआ। इसमें नाडा साहिब मंडल की टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला बरवाला मंडल और माता मनसा देवी मंडल के बीच हुआ। इसमें बरवाला मंडल की टीम विजयी रही। रस्साकसी के पहले राउंड में बरवाला मंडल और नाडा साहिब मंडल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बरवाला की टीम विजयी रही। दूसरे राउंड में माता मनसा देवी मंडल और चंडी मंडल के बीच खेला गया, जिसमें माता मनसा देवी मंडल ने बाजी मारी। फाइनल मुकाबला बरवाला और माता मनसा देवी मंडलों के बीच खेला गया। इसमें माता मनसा देवी मंडल की टीम विजेता घोषित की गई। महिलाओं के रस्साकसी मुकाबले दो-दो मंडलों की टीमों के बीच खेले गए। म्यूजिकल चेयर में परमजीत कौर प्रथम व संतोष चौधरी दूसरे स्थान पर रही। महिला कार्यकर्ताओं के बीच हुई नींबू दौड़ में अंजु लठवाल ने बाजी मारी। इस मुकाबले में सोनिया सूद दूसरे व सविता तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन



22 जनवरी को दिवाली मनाने का आह्वान
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘मन की बात’ सुनी। इस बीच स्थानीय विधायक एवं हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर घर-घर दिवाली मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए सौभाग्य की बात रही कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान उन्हें दो बार कारसेवा करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed