{"_id":"611d73618ebc3e79f8253e33","slug":"threatened-to-kill-for-demanding-two-crores-case-registered-pkl-office-news-pkl423855934","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। 2.21 करोड़ रुपये लेकर फॉयल की डिलीवरी नहीं देने वाले व्यापारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शिव साईं इंडस्ट्रीज फर्म के मालिक पुनीत सूद ने आरोप लगाया कि वह सेक्टर-21 स्थित अनिल अग्रवाल के घर अपनी बकाया राशि लेने गए थे। तब अनिल अग्रवाल ने पैसे देने से मना कर दिया। उन्होंने उसे धमकाते हुए कहा कि पैसे लेने घर कैसे आ गए। इस पर अनिल अग्रवाल के साथ उनके बेटे रोशन अग्रवाल और अंकित अग्रवाल ने पुनीत सूद से गाली गलौच करते हुए पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा उनसे मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।
सूद ने बताया कि उनकी शिव साईं इंडस्ट्रीज फर्म गांव देवीनगर सेक्टर-3 पंचकूला और संगम होटल के नजदीक बद्दी में है। वह एनरोज फार्मा कंपनी सोलन से एल्युमिनियम फॉयल लेते हैं। वह दवाई की पैकिंग में काम आती है। कंपनी के मालिक अनिल अग्रवाल, उनके दो बेटे रोहन और अंकित अग्रवाल हैं। उन्होंने 2 करोड़, 21 लाख, 11 हजार 199 रुपये एल्युमिनियम फॉयल खरीदने के लिए अनिल अग्रवाल को एडवांस पेमेंट दी थी। जब पेमेंट लेने के बाद अनिल अग्रवाल, उनके बेटे रोहन और अंकित अग्रवाल से कंपनी में जाकर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने पुनीत सूद को अंदर नहीं आने दिया। इसके बाद वह 12 अगस्त को सेक्टर-21 स्थित अनिल अग्रवाल के घर आए तो उन्होंने उनके साथ गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।