फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The woman found dead in Morni's hotel was the mother of two children, had run away leaving her husband and children sleeping

Panchkula News: मोरनी के होटल में मृत मिली महिला दो बच्चों की मां थी, पति और बच्चों को सोता छोड़कर भागी थी

Thu, 21 Mar 2024 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
The woman found dead in Morni's hotel was the mother of two children, had run away leaving her husband and children sleeping
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। मोरनी के एक होटल में मृत मिली महिला अंबाला निवासी जसबीर कौर थी। वह दो बच्चों की मां थी। पुलिस के मुताबिक 18 मार्च की देर रात सोए हालत में वह पति और बच्चों को छोड़कर घर से भागी थी। घर से भागकर वह जलौली के युवक अमनदीप के पास पहुंची। वहां से दोनों कार से मोरनी होटल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक जिस कार से युवक और महिला होटल पहुंचे थे, वह कार युवक अमनदीप ने अपने दोस्त से काम के सिलसिले में मांगी थी। 19 मार्च को मृतका महिला के पति ने बराड़ा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। उपचाराधीन युवक अमनदीप ने भी बुधवार दोपहर को दम तोड़ दिया है। युवक अमनदीप बरवाला के जलौली निवासी था, वह बतौर मोटर मैकेनिक काम करता था। महिला मनरेगा में काम करती थी।
दोनों की जान पहचान कई माह पहले हुई थी। 19 तारीख की शाम 5 बजे मोरनी-रायपुररानी सड़क स्थित नैंसी होटल के कमरा नंबर-203 में महिला का शव मिला था। युवक बेसुध हालत में मिला था। मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर सीआईए, डिटेक्टिव और फोरेंसिक की टीम आई। फोरेंसिक की टीम ने महिला व युवक के कपड़े, सल्फॉस की गोली का डब्बा, सहित कई सामान बतौर सैंपल कब्जे में लिया। फिलहाल महिला या युवक के परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। युवक का पोस्टमार्टम वीरवार को कराकर पुलिस परिजनों को सौंपेगी। हालांकि होटल के कमरे से मिले पैकेट और स्मैल के चलते पुलिस मौत का कारण सल्फाॅस को मान रही है, लेकिन बिसरा रिपोर्ट की जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन



सुबह नौ बजे होटल पहुंचे, चार घंटे के लिए कराई बुकिंग
पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक व महिला सुबह 9 बजे कार से नैंसी होटल पहुंचे थे। महिला ने अपनी आईडी देकर होटल में कमरा नंबर-203 सिर्फ 4 घंटे के लिए बुक करवाया था। युवक ने बिना आईडी दिए अपना नाम लिखवाया। शाम करीब 4.30 बजे तक कमरा खाली नहीं करने पर होटल स्टाफ ने जब दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं खुला। भीतर से कोई आवाज भी नहीं आ रही थी। जिसके तुरंत बाद स्टाफ ने होटल के मालिक को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने दरवाजा बलपूर्वक खोला तो महिला संदिग्ध हालत में फर्श पर पड़ी थी और युवक बेड पर कराह रहा था। दोनों को तुरंत रायपुररानी के हेल्थ सेंटर में एडमिट करवाया गया। जहां पर महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और युवक को सेक्टर 6 जनरल अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे युवक की हालत गंभीर होते देख उसे चंडीगढ़ सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।


महिला दवाई लाने का बहाना कर निकलती थी घर से
होटल के रिकॉर्ड के मुताबिक युवक और महिला हादसे के दो दिन पहले 17 मार्च को भी उसी होटल में मिले थे। सुबह करीब 9 बजे दोनों होटल में आए थे। करीब 4 घंटे बाद दोनों होटल से चले गए थे। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि मृतका अपने घरवालों को अंबाला दवाई लाने का बहाना बताकर घर से निकली थी। शाम करीब 6 बजे वह घर पहुंच गई थी। ऐसे में किसी को कोई शक नहीं हुआ। पुलिस की मानें तो युवक और महिला कई माह से मोरनी के होटल में दिन के समय 2 से 4 घंटे ठहरने आते थे। इसके बाद चले जाते थे। हालांकि इसका पता न तो युवक के परिजनों को था और न ही महिला की परिजनों को।



मंगलवार की देर रात करीब दो बजे अमनदीप की हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने चंडीगढ़ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। उसका पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। बुधवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों पक्षों में से किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। -रवि प्रकाश, चौकी इंचार्ज, मोरनी पुलिस







दोनों की मौत हो चुकी है। महिला का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। अभी महिला की बिसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है। - डॉ. राजिंदर कुमार, इमरजेंसी, सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed