फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New governor set target of drug free Haryana

हरियाणा: मोर्चे पर नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, नशा मुक्त हरियाणा का रखा लक्ष्य

Sun, 18 Jul 2021 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 18 Jul 2021 02:06 AM IST
सार

हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने राज्यपाल को विश्वास दिलाया कि उनके मार्गदर्शन में सरकार की नीतियों को पूरी तरह क्रियान्वित किया जाएगा। सरकार और प्रशासनिक तंत्र के बीच बेहतर समन्वय कायम कर प्रदेश के विकास को और गति देंगे। उन्होंने पानीपत में स्थापित युद्ध स्मारक की भी जानकारी दी।

विज्ञापन
New governor set target of drug free Haryana
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय कार्यभार संभालते ही अपने चिर-परिचित अंदाज में र्मोचे पर डट गए हैं। उन्होंने प्रदेश को अपराध-नशामुक्त बनाने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


शनिवार को उनके साथ मुख्य सचिव विजय वर्धन, पुलिस महानिदेशक अपराध, कानून एवं शासन (शाखा) मोहम्मद अकील व यूटी के डीजीपी संजय बेनीवाल सहित अनेक अधिकारियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक अपराध, कानून एवं शासन (शाखा) मोहम्मद अकील को प्रदेश को अपराध और नशामुक्त बनाने का लक्ष्य दिया। वहीं मुख्य सचिव विजय वर्धन को कहा की सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि पुलिस विभाग प्रदेश में महिलाओं पर अपराध रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाएं। प्रदेश को पूरी तरह से अपराध मुक्त बनाया जाए। हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक ए. श्रीनिवास ने राज्यपाल को बताया कि एक नया मिल्क प्लांट दक्षिणी हरियाणा व एक अंबाला में स्थापित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक में टेट्रा प्लांट लगाया जाएगा। राज्यपाल से पंजाब सरकार के इंडस्ट्रियल कलस्टर विकास सलाहकार व तेलंगाना के पूर्व विशेष मुख्य सचिव बीपी आचार्य ने भी मुलाकात की। राज्यपाल ने आचार्य के साथ हरियाणा के अलावा तेलंगाना के विकास के बारे में योजनाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा की।

डीजी अपराध, अकील ने राज्यपाल को बताया कि राज्य में नारकोटिक्स से जुड़े अपराधों पर लगाम लगाने के लिए स्टेट नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो स्थापित किया है। आपातकालीन स्थिति में लोगों की मदद के लिए डायल-112 योजना शुरू की है। मंडल स्तर पर एक-एक साइबर अपराध पुलिस थाना व एक साइबर अपराध पुलिस आयुक्त कार्यालय फरीदाबाद में स्थापित कर रहे हैं।

डीजी अपराध को दिए ये निर्देश

  • कानून व्यवस्था और बेहतर करने के लिए हर प्रकार के अपराध पर शिकंजा कसें
  • यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए
  • नारकोटिक्स से जुड़े मामलों व अन्य अपराधों को नियंत्रित करें
  • कानून व्यवस्था के मामले में पूरे देश में आदर्श राज्य व नशा मुक्त हरियाणा बनाएं


मुख्य सचिव को राज्यपाल ने ये कहा

  • प्रशासनिक अधिकारी टीम वर्क के रूप में काम करें
  • विभागीय समन्वय के साथ काम करना विकास के लिए अच्छा कदम होगा, प्रदेश तरक्की करेगा
  • सभी विभागों को स्ट्रीम लाइन कर बेहतर कार्य कुशलता के साथ कार्य करे

हरियाणा के साथ मिलकर कार्यक्रम बनाए यूटी
राज्यपाल ने चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल से पुलिस विभाग की ढांचागत सुविधाओं व कार्यप्रणाली के बारे में जाना। बंडारू ने बेनीवाल को सलाह दी कि वह हरियाणा के साथ मिलकर संयुक्त कार्यक्रम तैयार कर आमजन को और ज्यादा सुरक्षा मुहैया कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed