फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Governor gave instructions to improve medical facilities.

Panchkula News: राज्यपाल ने चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

Thu, 11 Dec 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The Governor gave instructions to improve medical facilities.
प्रो. असीम कुमार घोष ने मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का किया दौरा
विज्ञापन

ओटी टेबल और सीआरएम मशीन के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
स्ट्रेचर लिफ्ट लगाने के साथ वेटिंग एरिया में एसी भी लगेगा
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बुधवार को पंचकूला स्थित मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं, उपकरणों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को कई सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
राज्यपाल के साथ उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष भी उपस्थित थीं। अस्पताल में उनके निरीक्षण के दौरान उन्होंने हड्डी रोग, पुनर्वास और आघात प्रबंधन के क्षेत्र में अस्पताल के उच्च मानकों की सराहना की। खासतौर पर ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने ओटी टेबल और सीआरएम मशीन के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुविधाओं में सुधार की दिशा में राज्यपाल ने अस्पताल में स्ट्रेचर लिफ्ट की व्यवस्था और वेटिंग एरिया में एयर कंडीशनिंग की सुविधा लगाने का भी सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की और शौचालयों की प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने अस्पताल प्रबंधन को भरोसा दिलाया कि समाज सेवा के उनके प्रयासों को लोक भवन से हर संभव सहयोग मिलेगा। अस्पताल के निदेशक डॉ. रानी सिंह, उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में यह दौरा संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed