{"_id":"5e7fa0d08ebc3e774a6baa78","slug":"the-fee-for-the-new-session-will-be-charged-only-after-the-school-opens-panchkula-news-pkl3708881166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हरियाणा में स्कूल खुलने पर ही ली जाएगी नए सत्र की फीस, सरकार ने जारी किया सर्कुलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: हरियाणा में स्कूल खुलने पर ही ली जाएगी नए सत्र की फीस, सरकार ने जारी किया सर्कुलर
Sun, 29 Mar 2020 10:01 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कोई भी निजी स्कूल लॉकडाउन के दौरान किसी अभिभावक पर नए शैक्षणिक सत्र की फीस और शुल्क लेने का दबाव नहीं बनाएगा। हालात सामान्य होने के बाद ही अभिभावकों से फीस या अन्य शुल्क लिए जाएंगे। हरियाणा शिक्षा विभाग ने तुरंत प्रभाव से सर्कुलर जारी कर सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को इसे सुनिश्चित करने को कहा है ।
विज्ञापन
दरअसल, हरियाणा में बहुत से निजी स्कूल लॉकडाउन के बावजूद अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं कि वे नए शैक्षणिक सत्र के दौरान अपने बच्चों की फीस और अन्य शुल्क बैंकों के माध्यम से जमा करवाएं।। इस तरह की कई शिकायतें हरियाणा शिक्षा विभाग के पास पहुंची हैं। जिसके बाद शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी कर यह कहा है कि प्रदेश में कोई भी निजी स्कूल अभिभावकों पर इस तरह का दबाव नहीं बनाएगा।
विज्ञापन
सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। इस स्थिति में कोई भी घर से बाहर नहीं निकल रहा है। इसलिए जब स्थिति सामान्य हो जाएगी और स्कूल खुलने लग जायेंगे। तभी बच्चों से फीस और अन्य शुल्क लिए जाएंगे।
विज्ञापन