फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Contractor killed laborer at the behest of the deceased's wife

Panchkula News: पति बहुत परेशान करता है... रास्ते से हटा दो, बेरहम पत्नी ने ऐसे करवाई हत्या

Wed, 22 Feb 2023 01:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 22 Feb 2023 01:57 AM IST
सार

आरोपी सोमवार सुबह अनजान बनकर घटनास्थल पर पहुंचा था और शव की पहचान उसी ने की। उसने पुलिस को बताया कि मृतक शिव कुमार है और वह अभयपुर में रहता हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसके पसीने छूटने लगे। इसके बाद मामले का खुलासा हो गया। 

विज्ञापन
Contractor killed laborer at the behest of the deceased's wife
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अवैध संबंध के चलते मजदूर की हत्या करने वाले आरोपी विजेंद्र को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक शिव कुमार की पत्नी ने उसे कहा कि उसका पति उसे बहुत परेशान करता है उसे रास्ते से हटा दो। इसके बाद आरोपी ने शिव कुमार को मारने की योजना बनाई।

विज्ञापन


शिव कुमार रविवार रात करीब 9 बजे अपने काम से वापस घर लौटा था। उसके बाद रात करीब साढ़े 9 बजे अपने दोस्त माधव के पास उसके कमरे में चला गया। रात करीब साढ़े 10 बजे शिव कुमार को ठेकेदार विजेंद्र ने फोन किया और कहा कि बाहर आ जाओ शराब पीते हैं। आरोपी ने सोची समझी साजिश के तहत शिव कुमार को बाहर बुलाया। इसके बाद दोनों सीआईडी मोड़ के पास बने शराब के ठेके पर पहुंचे।
विज्ञापन


विजेंद्र ने वहां से तीन पौव्वे खरीदे। इसके बाद पकौड़े पैक करवाए। वहां से दोनों इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित प्लाट नंबर 33 खाली में ट्रकों पीछे बैठ कर शराब पी। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। आरोपी ने अपने पास छिपाकर रखे तेज हथियार से शिव कुमार के पेट में वार कर दिया और उसके ऊपर बैठ गया। उसके बाद आरोपी शिव कुमार के गले, छाती, हाथ व पैर पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी अपने कमरे पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अनजान बनकर पहुंचा और शव की पहचान की
आरोपी सोमवार सुबह अनजान बनकर घटनास्थल पर पहुंचा था और शव की पहचान उसी ने की। उसने पुलिस को बताया कि मृतक शिव कुमार है और वह अभयपुर में रहता हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसके पसीने छूटने लगे। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल निकाली तो रात साढ़े 10 बजे उसने शिव कुमार को फोन किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मृतक के भांजे मौलीजांगरा चंडीगढ़ निवासी राजेश गुप्ता की शिकायत पर पत्नी रानी व ठेकेदार विजेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed