{"_id":"5db748228ebc3e0173478e76","slug":"the-bike-slipped-and-fell-into-the-ditch-youth-died-pkl-office-news-pkl3551285158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलकर खाई में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलकर खाई में गिरी, युवक की मौत
विज्ञापन
मोरनी। टिक्करताल-रायपुररानी मार्ग पर शनिवार देर शाम अचानक एक बाइक फिसलने से हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे अन्य युवक को मामूली चोटें आईं।
बिहार के रहने वाले दो युवक जो फिलहाल अंबाला कैंट दयाल बाग के रहने वाले बताए जा रहे हैं, शनिवार को मोरनी के टिक्कर ताल अपने काम से आए थे। बराट गांव के पास बाइक फिसल कर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें बाइक चला रहे जितेंद्र कुमार (20) पुत्र मुरली साहनी को गंभीर चोटें लगीं। आनन-फानन में उसे रायपुररानी के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने जितेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर पीछे बैठे अमित कुमार को मामूली चोटें आईं।
मोरनी चौकी प्रभारी मान सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।