फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused were planning to flee to UP after the murder, police caught them from Vikas Nagar

Panchkula News: आज से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, सीएम करेंगे वीडियो कांफ्रेंसिंग से उद्घाटन

Fri, 08 Mar 2024 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
The accused were planning to flee to UP after the murder, police caught them from Vikas Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर के सेक्टर-5 बस स्टैंड से इलेक्ट्रानिक बसों का संचालन शुक्रवार से किया जाएगा। इसका उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से हरियाणा के सीएम मनोहर लाल करेंगे। यह पांच बसों का संचालन अभी ट्रायल के तौर पर शुरू किया जाएगा। इसके लिए बस स्टैंड के आलाधिकारियों की ओर से की गई है।
इसमें पंचकूला से बसें वाया जीरकपुर चलाई जाएंगी। यह बसों का संचालन जेबीएम कंपनी की ओर से किया जा रहा है। पंचकूला बस स्टैंड के जीएम अशोक कौशिक ने बताया कि बसों का रूट बनाया जा रहा है। इसमें बसों का संचालन सेक्टर-5 बस स्टैंड से शुरू होकर वाया सेक्टर-11-15 चौक होकर जीरकपुर जाएगी। वापसी में जीरकपुर से सेक्टर-11-15 चौक होकर हाउसिंग बोर्ड जाएगी। बस की फ्रीक्वेंसी 20 मिनट की रखी जाएगी। इसमें एक से पांच किलोमीटर तक 10 रुपये, पांच से 20 किलोमीटर तक 20 रुपये का टिकट रखा गया है।
विज्ञापन

बसों का संचालन लोगों की डिमांड के अनुसार बढ़ाया जाएगा। पंचकूला जिले में 50 बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं उद्घाटन से पहले वीरवार को अधिकारियों ने सेक्टर-5 के बस स्टैंड पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे बस का संचालन सीएम मनोहर लाल ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर करेंगे। सूत्रों के अनुसार ट्रायल के दौरान सात दिन बसों के मुफ्त संचालन की घोषणा सीएम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed