फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused of killing a youth by stabbing him in the chest in Sector-26 has been arrested

Panchkula News: सेक्टर-26 में युवक की छाती में चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2025 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The accused of killing a youth by stabbing him in the chest in Sector-26 has been arrested
पंचकूला। सोमवार की रात छाती में चाकू घोंपकर जींद के युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की रात सेक्टर-26 में मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इसको पुलिस आज अदालत में पेश करेगी। आरोपी सेक्टर-26 के आशियाना फ्लैट्स में रहने वाला आकाश है। पुलिस के अनुसार रमन का सोमवार को जन्मदिन था। सभी दोस्त पार्टी के बाद सेक्टर-26 के आशियाना फ्लैट्स के गेट के बाहर पहुंचे हुए थे। गेट के बाहर अर्जुन नामक युवक फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है। रमन ने अर्जुन से कुछ खाने-पीने की मांग की, लेकिन अर्जुन ने बताया कि सामान खत्म हो गया है। इसी बात को लेकर रमन और रेहड़ी पर काम करने वाले आकाश के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और आकाश ने रेहड़ी पर रखा चाकू उठाकर रमन की छाती में घोंप दिया, इससे वह मौके पर ही गिर गया। घायल रमन को तुरंत सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन



मृतक 23 साल का रमन मूलरूप से गांव बुआना, जिला जींद, हरियाणा का रहने वाला था। वह पिछले एक साल से जीरकपुर में एक अपार्टमेंट में केयर टेकर था। सोमवार को अपने दोस्तों के साथ मोरनी टी-पॉइंट के आगे पार्टी करने गया था। यह जानकारी रमन के बड़े भाई राहुल और दोस्त अमन ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन


इस मामले में अगर अन्य किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं से भी जांच करने के लिए जानकारी जुटा रही है। -सृष्टि गुप्ता, डीसीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed