फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tender approved, embankment construction incomplete.

Panchkula News: टेंडर मंजूर, डंगा निर्माण अधूरा

Sat, 11 Jul 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Tender approved, embankment construction incomplete.
सुरजपुर झाझरा नदी में जमीन कटाव का खतरा बढ़ा, ग्रामीणों ने जल्द काम शुरू कराने की मांग की
विज्ञापन

पिछले साल तेज बहाव में कट गई थी किसानों की जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। बरसात का मौसम शुरू होते ही सुरजपुर झाझरा नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। नदी में सुरक्षा के लिए बनाए जाने वाले पत्थरों के डंगे (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि इसका टेंडर काफी समय पहले मंजूर हो चुका है। निर्माण में देरी के कारण ग्रामीणों को इस बार भी जमीन कटाव का डर सता रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल बरसात के दौरान नदी में तेज बहाव आने से कई किसानों की कृषि भूमि कटाव की चपेट में आ गई थी। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे पत्थरों के डंगे बनाने की योजना तैयार की थी, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मानसून के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर कटाव का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यदि समय रहते डंगे का निर्माण नहीं कराया गया तो इस बार भी उपजाऊ जमीन नदी में समा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मंजूर टेंडर के अनुसार जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि किसानों की जमीन को कटाव से बचाया जा सके। उनका कहना है कि समय पर काम पूरा होने से भविष्य में होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed