फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sukhbir Badal furious over Chief Minister Bhagwant Maan's statement

मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर भड़के सुखबीर बादल, बयान वापस न लेने पर आंदोलन की राह पकड़ेगा शिअद

Mon, 11 Jul 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal furious over Chief Minister Bhagwant Maan's statement
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ को लेकर दिए गए बयान पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल रविवार को भड़क गए। उन्होंने मुख्यमंत्री से बयान वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री अपना बयान वापस नहीं लेते तो शिअद आंदोलन की राह पकड़ेगी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पंजाब को चंडीगढ़ दिए जाने की मांग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान अकेले वर्तमान संकट के लिए जिम्मेदार हैं, उनकी लापरवाही के कारण चंडीगढ़ पर पंजाब की पकड़ धीरे धीरे कमजोर होने लगी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की मांग ने हरियाणा को केंद्र शासित प्रदेश में एक अलग विधानसभा के लिए जमीन मांगने का मौका दे दिया है। सुखबीर ने कहा कि ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी स्थायी अधिकारों को खत्म करने की साजिश के तहत यह बयान दिया है। हम इस साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। शिअद अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को भी स्पष्ट रूप से कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का एक अविभाज्य हिस्सा था और पार्टी हरियाणा को नई विधानसभा बनाने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में किसी भी भूमि को लेने की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कहा, हम इसके लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने को तैयार हैं। सुखबीर बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंजाबियों की भावनाओं को समझने और चंडीगढ़ को पंजाब में स्थानांतरित करने की भी अपील की।
विज्ञापन

कल बुलाई कोर कमेटी की बैठक
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 12 जुलाई को सुबह 11.45 बजे पार्टी मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक बुला ली है। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ पर पंजाब के अविभाज्य अधिकार के अविश्वसनीय समर्पण और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्य के हितों की रक्षा के लिए पार्टी की आगे की कार्रवाई का खाका तैयार करने पर विचार विमर्श करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed