फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Stalled salary of primary teachers will be released soon, Finance Department released budget of Rs 102.78 crore

Panchkula News: प्राइमरी शिक्षकों का रुका वेतन जल्द होगा जारी, वित्त विभाग ने जारी किया 102.78 करोड़ का बजट

Sun, 24 Mar 2024 10:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Stalled salary of primary teachers will be released soon, Finance Department released budget of Rs 102.78 crore
चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों का फरवरी का रुका हुआ वेतन अगले हफ्ते मिल जाएगा। वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई वेतन भुगतान संबंधी फाइल को मंजूरी देते हुए 102.78 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूलों के करीब 15 हजार शिक्षकों को फरवरी का वेतन अब तक नहीं मिल सका था। इस संबंध में शिक्षा विभाग बीते 24 दिन से यही जवाब दे रहा था कि वेतन संबंधी फाइल वित्त विभाग को भेजी गई है और मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। शनिवार को वित्त विभाग ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र जारी कर जानकारी दी कि सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को फरवरी माह का वेतन देने के लिए 102.78 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मंजूर कर लिया गया है और शिक्षकों को मार्च के दौरान यह राशि आवंटित की जाएगी। इस राशि से फरवरी के साथ-साथ शिक्षकों को मार्च का वेतन भी मिल जाएगा।
विज्ञापन


हाल ही में, शिक्षकों की संस्था डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने इस मुद्दे को उठाया था। फ्रंट के प्रधान विक्रम देव और महासचिव मुकेश कुमार ने बिना वेतन शिक्षकों हो रही कठिनाई को उजागर करते हुए यह भी खुलासा किया था कि वित्त विभाग द्वारा वेतन संबंधी फाइल क्लीयर न करने से यह समस्या खड़ी हुई है। फ्रंट ने शिक्षा विभाग और राज्य सरकार से त्योहारों के सीजन के नया वित्त वर्ष शुरू होने के चलते पिछली अदायगियों संबंधी कठिनाइयों के मद्देनजर शिक्षकों का वेतन तुरंत जारी करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed