फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Some demonstrated by turning the broom upside down, some by wearing black badges.

Panchkula News: कहीं झाड़ू उलटा कर, कहीं काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन

Fri, 13 Feb 2026 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Some demonstrated by turning the broom upside down, some by wearing black badges.
कालका/बरवाला। वीरवार को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में नगर परिषद कालका और पिंजौर के सफाई कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल रहे। इस दौरान सभी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सभी सफाई कर्मचारी नप कार्यलय में इकट्ठे हुए ओर झाड़ू उलटाकर शहर में शांतिपूर्वक रोष मार्च भी निकाला।
विज्ञापन

कालका सब-डिवीजन में एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की ओर से अन्य कर्मचारी संगठनों व ट्रेड यूनियन के समर्थन में 2 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन का किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन

कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा के निर्देशानुसार एनआरएमयू वर्कशॉप ब्रांच कालका ने मेन गेट पर कर्मचारियों को काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप कालका में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर लेबर कोड को वापिस लेने के संदर्भ में वर्कशॉप कालका में गेट मीटिंग आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता शाखा सचिव विकास तलवाड़ व शाखा अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने की।

बरवाला में लेकर बरवाला स्थित रामदासिया धर्मशाला परिसर में सीटू जिला सचिव लछीराम शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न, बिजली कर्मचारी, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, ग्रामीण चौकीदार, आंगनवाड़ी वर्कर्स आदि विभिन्न कर्मचारी संगठन इकट्ठा हुए।जहां से जुलूस के रूप में बरवाला के बाजार की सड़कों व गलियों में से प्रदर्शन करते हुए बरवाला बस स्टैंड पर पहुंचे। और अपनी मांगों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed