{"_id":"6a3ab5ec3f912c8de507e900","slug":"sir-8602-voter-mapping-completed-in-punjab-panchkula-news-c-16-1-knl1001-1053241-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : पंजाब में 86.02 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : पंजाब में 86.02 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब राज्य में 25 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत घर-घर गणना शुरू होगी। यह कार्य 24 जुलाई तक चलेगा। सूबे में अब तक 86.02 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है।
पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक की। इस दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर दौरे के समय गणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण की जानकारी साझा की गई। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार यह गणना होगी। इसमें 24,453 बीएलओ राज्य के 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 43 मतदाताओं तक पहुंचेंगे। मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 3 अगस्त 2026 को होगा।
मतदाता सूची की आगे की प्रक्रिया
मतदाता सूचियों के संबंध में दावे और आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर तक पेश की जा सकेंगी। इन दावों और आपत्तियों का निपटारा 3 अगस्त से 28 सितंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अक्तूबर को होगा। अनिंदिता मित्रा ने राजनीतिक दलों से एसआईआर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सक्रिय भागीदारी और सहयोग की अपील की। उन्होंने अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने में सहायता मांगी।