फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sidhu will use less than Rafale for Congress, will use it anywhere: Harish Rawat

सिद्धू कांग्रेस के लिए राफेल से कम नहीं, कहीं भी उपयोग कर लेंगेः हरीश रावत

Fri, 23 Oct 2020 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sidhu will use less than Rafale for Congress, will use it anywhere: Harish Rawat
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत चंडीगढ़ में खुलकर बोले। उन्होंने सिद्धू को लेकर कहा कि वह कांग्रेस के लिए राफेल से कम नहीं हैं, उन्हें पार्टी कहीं भी प्रयोग कर सकती है। सिद्धू का राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रयोग किया जा सकता है। अब यह तय पार्टी को करना है कि उनका कहां उपयोग करना है, यह सही समय आने पर बता दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब भवन में वीरवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पंजाब में सिद्धू सहित कांग्रेस के पास कई स्तंभ हैं, और किसी भी इमारत को बनाने में स्तंभ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आने वाले समय में सूबे के सभी स्तंभों का उपयोग सही रूप से किया जाएगा। कैप्टन के बाद कांग्रेस के लिए पंजाब में नए चेहरे पर उन्होंने कहा कि यह कार्य पंजाब के कैप्टन ही करेंगे। कैप्टन ने कांग्रेस के लिए बहुत कुछ किया और पार्टी ने भी उन्हें पूरा सम्मान दिया है। जिस दिन कैप्टन को यह लगेगा कि बस अब बहुत हो गया है तो अगली पीढ़ी को कमान सौंप देंगे। वैसे भी अगली पीढ़ी को कमान सौंपने के लिए किसी को तैयार करना भी कैप्टन की जिम्मेदारी होती है। आने वाली नई पीढ़ी को भी अपने कैप्टन का आदर करना चाहिए, जिन्होंने पार्टी को यहां तक पहुंचाया है। पंजाब में संगठन को लेकर कांग्रेस प्रभारी बोले कि संगठन स्तर पर जो भी फेरबदल होगा उसमें राज्य यूनिट की राय बेहद अहम होगी। मैं भी फीडबैक देते हुए ही मंजूरी दूंगा।
विज्ञापन

दिल्ली में हाईकमान को देंगे फीडबैक
पंजाब का कार्यभार संभालने के बाद हरीश रावत सूबे के दो दौरे कर चुके हैं। इस दौरान वह अमृतसर, जालंधर, संगरूर, पटियाला सहित अन्य महत्वपूर्ण जिलों का दौरा भी कर चुके हैं। प्रदेश सहित जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी सभी कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को अब दिल्ली में हाईकमान के सामने रखेंगे। हालांकि उन्होंने पंजाब में संगठन स्तर पर किसी बदलाव को लेकर कोई भी संकेत नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed