फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanitation workers took to the streets with brooms; warned of agitation if demands are not met.

Panchkula News: झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी

Thu, 02 Jul 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers took to the streets with brooms; warned of agitation if demands are not met.
नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, अधिकारियों ने शुक्रवार तक कार्रवाई का दिया आश्वासन
विज्ञापन


एलटीसी, छात्रवृत्ति और लंबित एरियर भुगतान की उठाई मांग
मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को नगर निगम पंचकूला के सफाई कर्मचारियों ने सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर झाड़ू प्रदर्शन किया। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए और अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान जोगिंद्र सिंह कांगड़ा ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी कई मांगें लंबित हैं, जिन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जॉइंट कमिश्नर से मुलाकात कर मांगों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों ने कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति जताते हुए शुक्रवार तक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इनमें एलटीसी राशि का भुगतान, कर्मचारियों के बच्चों की छात्रवृत्ति, वर्दी और जूतों के बदले मासिक भत्ता, अर्जित अवकाश का भुगतान, वर्ष 2014 से कार्यरत कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र, तेल-साबुन उपलब्ध कराना तथा सेवानिवृत्त और मृतक कर्मचारियों से जुड़े लंबित एरियर का भुगतान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed