फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Saharanpur resident's debit card revealed by two thugs in four days police remand

Panchkula News: चार दिन की पुलिस रिमांड में सहारनपुर निवासी डेबिट कार्ड दो ठगों ने किया खुलासा

Mon, 05 Jun 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur resident's debit card revealed by two thugs in four days police remand
आरोपी हरिद्वार से चोरी के डेबिट कार्ड 100-200 रुपये में लाते थे खरीदकर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बिना नंबर की बाइक के साथ 30 मई को गिरफ्तार डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दोनों आरोपी बुजुर्ग, महिलाओं और अनपढ़ लोगों को अपना निशाना बनाते थे। आरोपी अभी तक जिले में 12 लोगों से ठगी कर चुके हैं। दोनों ने एमडीसी में 1, चंडीमंदिर क्षेत्र में 2, पिंजौर में 2 और रायपुररानी एरिया में 7 लोगों को ठगा है। इन सभी मामलों की एफआईआर अलग-अलग थानों में दर्ज है।
रिमांड के दौरान आरोपियों ने यमुनानगर और अंबाला में भी ठगी करने का खुलासा किया है। पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के मामले में जिले में 5 से 6 गिरोह सक्रिय है। गिरफ्तार आरोपियों के अन्य साथियों की पूरी जानकारी लेकर अलग-अलग जगहों पर छापा मारा जा रहा है। रायपुररानी से पकड़े गए सहारनपुर निवासी जगमोहन और प्रवेश ने चार दिन के पुलिस रिमांड में उक्त खुलासा किया है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि ठगी को अंजाम देने से पहले वे हरिद्वार से चोरी के एटीएम कार्ड 100-200 रुपये में खरीदकर लाते थे। इसके बाद जिस बैंक के एटीएम पर ठगी करने की योजना बनाते थे, उसी बैंक का एटीएम कार्ड लेकर आसपास डट जाते थे।दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से 31 एटीएम कार्ड बरामद हुए थे। आरोपियों ने 25 मई को रायपुररानी में एक महिला का एटीएम कार्ड बदल दिया था। जब तक आरोपी ठगी कर पाते उससे पहले महिला ने कार्ड ब्लॉक करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed