फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Safai karamcharis strike continues for demands, former state secretary of Congress gave support

Panchkula News: मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव ने दिया समर्थन

Sat, 05 Aug 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Safai karamcharis strike continues for demands, former state secretary of Congress gave support
04पीएएनकेएलकेपी02
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं पूर्व चेयरमैन हरियाणा सरकार एडवोकेट विजय बंसल ने शुक्रवार को नगर परिषद कालका कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने बताया कि आज उनकी हड़ताल और प्रदर्शन का 12वां दिन है, लेकिन न तो प्रशासन और न ही सरकार ने उनकी मांगों को पूरा किया है।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के महिपाल, सुनील कुमार, लाखन, जितेंद्र समेत अन्य कर्मचारियों ने बताया कि जबसे कालका-पिंजौर नगर परिषद का गठन हुआ है, तभी से कालका-पिंजौर के सफाई कर्मचारियों को अपनी मांगों के लिए सदैव लड़ना पड़ा है। कई बार अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से बातचीत भी कर चुके हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने सरकार और भाजपा नेताओं को पहले ही ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी कि उनकी सभी मांगों का समाधान करवाया जाए नहीं तो सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों ने विजय बंसल को बताया कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा प्रदेश के रोहतक, हिसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम, अंबाला, कैथल, फतेहाबाद, यमुनानगर, रानियां नगर निगमों और नगर परिषदों के सफाई कर्मचारियों की मांगें मंजूर कर उन्हें लागू भी कर दिया है लेकिन कालका के सफाई कर्मियों से भेदभाव किया जा रहा है। एडवोकेट विजय बंसल ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed