फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   road accident near panchkula

सीटीयू बस में आग, 35 यात्री मुश्किल में

Sun, 09 Nov 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Sun, 09 Nov 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
road accident near panchkula

सीटीयू की मिनी बस (सीएच01जीआई-7158) में शनिवार रात आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय बस में 35 सवारियां बैठी थीं। मनीमाजरा के मॉर्डन हाउसिंग कांपलेक्स के पास ये हादसा हुआ। ड्राइवर नसीब सिंह की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


घटना शनिवार रात 8:45 बजे हुई। जिस समय 254 नंबर रूट की बस सेक्टर-43 से आईटी पार्क जा रही थी। ड्राइवर ने मॉर्डन हाउसिंग कांपलेक्स के पास सवारियां उतारने के लिए जब बस रोकी तो उसे इंजन से आग की दुर्गंध आई।
विज्ञापन


ड्राइवर ने बस वहीं रोक दी और सवारियों को तुरंत उतार दिया। मिनी बस में एक ही दरवाजा होता है, इसलिए सवारियों को उतरने में दिक्कत भी हुई। सवारियाें के उतरने के कुछ देर बाद ही आग एकदम भड़क उठी। यदि समय रहते सवारियों को बस से नहीं उतारा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना में 35 सवारियां बाल-बाल बच गईं। बस में सवार रामेश्वर गिरी ने बताया कि जैसे ही आग का पता लगा तो लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। बस से उतरने के लिए सवारियों में भगदड़ मच गई। आग के कारण बस का इंजन, बोनट और 2 सीटें बुरी तरह जल गईं। आग लगने का कारण इंजन की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed