{"_id":"5f860add8ebc3e9bac5ef672","slug":"raunak-returned-to-showrooms-people-spending-on-clothes-openly-during-the-festive-season-panchkula-news-pkl390898676","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के शोरूमों में लौटी रौनक, मार्केट में नए ग्राहक नहीं कलेक्शन पहुंचीं, खर्च कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के शोरूमों में लौटी रौनक, मार्केट में नए ग्राहक नहीं कलेक्शन पहुंचीं, खर्च कर रहे लोग
Wed, 14 Oct 2020 12:17 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
अमरटैक्स शोरूम
- फोटो : अमर उजाला
बाजार में धीरे-धीरे रौनक लौट रही है। लोग अब खरीदारी के लिए बाहर निकल रहे हैं और पैसे भी खर्च कर रहे हैं। नए ग्राहक भी बाजार में आए हैं। कुछ लोग शादियों की खरीदारी कर रहे हैं तो कुछ शौक की वजह से। पिछले साल के मुकाबले कपड़ा बाजार के 60 से 80 फीसदी ग्राहक लौट आए हैं। उनके स्वागत के लिए बाजार भी तैयार है। फेस्टिवल सीजन को देखते हुए शोरूमों में नई कलेक्शन भी आ चुकी हैं। कई जगह ऑफर दिए जा रहे हैं तो कुछ देने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
गारमेंट्स रिटेल से जुड़े कारोबारियों ने बताया कि पहले के मुकाबले खरीदारी बढ़ी है। पहले लोग छुट्टियों में बाहर घूमने जाते थे तो कपड़ों की खूब खरीदारी करते थे। कपड़ों की खरीदारी पर अच्छा-खासा पैसा खर्च करते थे, लेकिन कोरोना की वजह से इस बार लोग बाहर नहीं गए हालांकि अब घूमना-फिरना शुरू हो गया है तो लोग कपड़ों खरीदारी पर पैसे भी खर्च कर रहे हैं।
दूसरा शादियों का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में शादियों के लिए लोग अभी से खरीदारी करने लगे हैं। करवाचौथ भी आने वाला है। ऐसे में महिलाएं इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। कुछ ऐसे भी ग्राहक हैं, जो सिर्फजरूरत का सामान खरीद रहे हैं। कोविड-19 से बचाव के लिए शोरूमों में मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ग्राहक भी मास्क पहनकर खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।

100 फीसदी ग्राहक लौटेंगे
खरीदारी का सीजन शुरू हो चुका है। पिछले साल के फेस्टिवल सीजन के मुकाबले 60 फीसदी से ज्यादा ग्राहक वापस आ चुके हैं। यह हमारे लिए अच्छा रिस्पांस है। आगे कई त्योहार हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि 100 फीसदी ग्राहक लौटेंगे। ग्राहकों को अब क्रिएटिव, न्यू कलेक्शन, बेस्ट प्राइज, बेस्ट डिजाइन और बेस्ट क्वालिटी चाहिए।
- रजनीश जैन, निदेशक, मीना बाजार
बाजार में आए 25 फीसदी नए ग्राहक
अब लोग बाहर निकलकर खरीदारी कर रहे हैं और अपने ऊपर पैसे भी खर्च कर रहे हैं। बाजार में 85 फीसदी ग्राहक लौट आए हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से 20-25 फीसदी ग्राहक नए हैं। फेस्टिवल तक मार्केट में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल सकती है। हम ग्राहकों की सुरक्षा के सभी मानदंडों को पूरा कर रहे हैं। फेस्टिवल सीजन में हम कई तरह के ऑफर लेकर आ रहे हैं।
- अक्षय कपूर, निदेशक, कैप्शन
अब खुलकर कर रहे हैं खरीदारी
छह से सात महीने लोग घर पर थे, अब वह बाहर निकलकर अपनी जरूरतों का सामान खरीद रहे हैं। लोग अब महंगे ब्रांड की बजाय सस्ते और टिकाऊ आउटलेट की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि वहां पर बेस्ट प्राइज में क्वालिटी प्रोडक्ट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। हमने ग्राहकों को अच्छा खासा डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है।
- करण ग्रोवर, निदेशक, अमरटैक्स
बाजार में ग्राहकों की चहलकदमी अच्छी खासी बढ़ गई है। लोगों की नए कपड़ों की खरीदारी में दिलचस्पी बढ़ी है। पहले समझा जा रहा था कि लोग घरों से शायद नहीं निकलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। एक यह भी बदलाव देखा जा रहा है कि अब लोग गंभीर होकर खरीदारी करते हैं। पहले कई बार ट्रायल लेते थे, लेकिन अब एक दो ट्रायल में खरीदारी कर लेते हैं।
- अतुल कपूर, निदेशक, कैटवॉक