फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape and murder of girl in ashram, High Court seeks answer from Patiala SSP

Patiala: बाबा ढडरियांवाले के आश्रम में लड़की की दुष्कर्म के बाद हुई थी हत्या, HC ने पटियाला एसएसपी से मांगा जव

Fri, 15 Nov 2024 03:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2024 03:28 AM IST
सार

युवती की 22 अप्रैल 2012 को बाबा रणजीत सिंह ढडरियांवाला के डेरे में दुष्कर्म के बाद जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी गई थी। उसके भाई ने याचिका में बताया था कि उसकी बहन 2002 से बाबा रणजीत सिंह ढडरियांवाला की अनुयायी बन गई थी।

विज्ञापन
Rape and murder of girl in ashram, High Court seeks answer from Patiala SSP
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा रणजीत सिंह ढडरियांवाला के पटियाला आश्रम में 2012 में दुष्कर्म के बाद एक लड़की की हत्या के मामले में सीबीआई या वरिष्ठ अधिकारियों की एसआईटी से जांच की मांग पर हाईकोर्ट ने पटियाला के एसएसपी से जवाब तलब किया है। इस मामले में मृतका के पटियाला के समाना निवासी भाई ने याचिका दायर कर जांच सीबीआई या वरिष्ठ आईपीएस की अगुवाई में एसआईटी से कराने के निर्देश देने की मांग की है। 
विज्ञापन


याचिका में बाबा रणजीत सिंह ढडरियांवाला पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। याची ने कहा कि उसकी बहन की 22 अप्रैल 2012 को बाबा रणजीत सिंह ढडरियांवाला के डेरे में दुष्कर्म के बाद जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी गई। उसकी बहन धार्मिक प्रवृत्ति की थी और वह 2002 से बाबा रणजीत सिंह ढडरियांवाला की अनुयायी बन गई थी। वह धार्मिक सेवा करने के लिए नियमित रूप से वहां जाती थी और बाबा रणजीत सिंह के प्रति उसकी बहुत श्रद्धा थी। हत्या से कुछ दिन पहले उसकी बहन को रणजीत सिंह ढडरियांवाला की वास्तविकता के बारे में पता चला कि वह डेरे में महिला भक्तों को प्रभावित करता था और फिर उनका यौन शोषण करता था।
विज्ञापन


उसकी बहन ने अपने माता-पिता और पुलिस को बताकर शोषण के उपरोक्त कृत्यों के लिए बाबा रणजीत सिंह ढडरियांवाला के विरोध का फैसला लिया था। बाबा ने उसको धमकी दी थी कि अगर उसने ऐसा किया तो उसके परिवार को मरवा देंगे। उसने याची व अपने माता-पिता को पूरी कहानी बताई कि वह बाबा रणजीत सिंह की पीड़िताओं में से एक है, जिसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म से वह गर्भवती हो गई, लेकिन बाबा ने बच्चे को स्वीकार करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने कहा कि बाबा शक्तिशाली हैं और उनसे दूर रहो पर लेकिन बहन नहीं मानी।
 सुरक्षा के लिए बहन को ससुराल ले जाया गया था। 22 अप्रैल 2012 को दोपहर में उसे गुरुद्वारा साहिब से डेरे में उपस्थित होकर बाबा के साथ मामला सुलझाने के लिए फोन आया, जिस पर वह वहां चली गई। जब वह डेरा पहुंची, तो उसने अपने घर पर फोन करके बताया कि बाबा ने उसे जहर दे दिया है। उसके बाद उसकी बहन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed